Saturday, April 25, 2026
Home उत्तराखंड उल- जूलूल बयानबाजी बाज आए मौर्य, सतयुग कालीन है बद्रीनाथ धाम- महाराज

उल- जूलूल बयानबाजी बाज आए मौर्य, सतयुग कालीन है बद्रीनाथ धाम- महाराज

देहरादून- प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बदरीनाथ धाम को बौद्ध मठ बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद को सनातन धर्म की कोई जानकारी नहीं है इसलिए वह उल-जूलूल बयानबाजी कर खबरों में बने रहना चाहते हैं।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बदरीनाथ धाम सतयुग कालीन है। यहाँ नर, नारायण ने तपस्या की थी।

समाजवादी पार्टी के नेता को पता होना चाहिए कि जब यहाँ नर, नारायण ने तपस्या की थी तब महात्मा बुद्ध का जन्म भी नहीं हुआ था। इसलिए बदरीनाथ धाम को बौद्ध मठ बताना सरासर गलत है।

महाराज ने कहा कि हालांकि सनातन परम्परा में महात्मा बुद्ध को भी हम नारायण का ही एक रुप मानते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि स्वामी प्रसाद मौर्य बदरीनाथ धाम के विषय में कुछ भी ऊटपटांग बोलते फिरें।

उन्होने कहा कि उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि जब पूर्व में नीति घाटी से उत्तराखंड में व्यापार होता था तो उस समय भगवान बदरीनाथ के लिए तिब्बत के मठों से भी चढ़ावा आता था। उन्होने भी भगवान बद्रीविशाल की महिमा को माना है।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments