Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड पवार के रास्ते पर सोनिया

पवार के रास्ते पर सोनिया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी क्या एनसीपी के दिग्गज नेता शरद पवार के रास्ते चलेंगी? शरद पवार लंबे समय तक बारामती लोकसभा सीट से चुनाव जीतते रहे थे। लेकिन जब उनकी सेहत बिगड़ी तो उन्होंने लोकसभा सीट अपनी बेटी के लिए छोड़ दी और खुद राज्यसभा में चले गए। अब वे राज्यसभा सांसद हैं और उनकी बेटी सुप्रिया सुले बारामती का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इसी तरह से कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी अपने परिवार की पारंपरिक लोकसभा सीट रायबरेली छोड़ देंगी और राज्यसभा में जाएंगी। गौरतलब है कि उनकी भी सेहत अच्छी नहीं है और लंबे समय से वे अपने चुनाव क्षेत्र में नहीं गई हैं। पहले उनके क्षेत्र का काम प्रियंका गांधी वाड्रा देखती थीं लेकिन जब से वे राष्ट्रीय राजनीति में महासचिव बन कर सक्रिय हुई हैं तब से अमेठी और रायबरेली पर कम ध्यान दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि जैसे शरद पवार ने बारामती सीट सुप्रिया सुले के लिए छोड़ी थी वैसे ही सोनिया गांधी रायबरेली सीट प्रियंका के लिए छोड़ेंगी। उनकी जगह अगला लोकसभा चुनाव प्रियका गांधी वाड्रा लड़ सकती हैं। प्रियंका के चुनाव लडऩे का असर कुछ और सीटों पर पड़ेगा। हालांकि पार्टी का एक खेमा चाहता है कि उनको चुनाव नहीं लडऩा चाहिए क्योंकि उनको पूरे देश में प्रचार करना है।

बहरहाल, वह फैसला कांग्रेसको करना है। इस बीच यह खबर है कि सोनिया गांधी कर्नाटक से राज्यसभा में जा सकती हैं। अगले साल होने वाले दोवार्षिक चुनावों में अगर सोनिया कर्नाटक से राज्यसभा में जाती हैं और राहुल गांधी केरल से चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस इन दोनों राज्यों में बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकती है। वैसे भी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!