Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड प्रेशर कुकर में भूलकर भी नहीं पकानी चाहिए ये चीजें, वरना बेकार...

प्रेशर कुकर में भूलकर भी नहीं पकानी चाहिए ये चीजें, वरना बेकार चली जाएगी सारी मेहनत

प्रेशर कुकर रसोई की सबसे जरूरी चीज है, भारत में शायद ही ऐसी कोई रसोई होगी, जहां प्रेशर कुकर का इस्तेमाल ना किया जाता हो। प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करने के पीछे एक वजह यह भी है कि इसमें खाना जल्दी और स्वादिष्ट बनता है।

हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर चीज को बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाए। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुकर में नहीं बनाना चाहिए। यहां हम उन्हीं खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको कुकर में बनाने से बचना चाहिए।

 डेयरी प्रोडक्ट-

डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही या क्रीम आदि से जुड़े पकवानों को प्रेशर कुकर में नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि कुकर में ज्यादा हीट की वजह से डेयरी प्रोडक्ट फट सकता है और खराब हो सकता है।

फ्राइड फूड-

प्रेशर कुकर में तली हुईं चीजें भी नहीं बनानी चाहिए, क्योंकि ज्यादा हीट और गर्म तेल के कारण खाना बिखर सकता है और जलने से जुड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

पास्ता और नूडल्स-

पास्ता और नूडल्स जैसे फूड आइटम्स को बनाने के लिए भी कुकर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि ये गिलगिले बन सकते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट नहीं लगेंगे।

जल्दी पकने वाली सब्जियां-

जिन सब्जियों को पकाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता या जो सब्जियां कम समय में बन जाती हैं, उन्हें कुकर में बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इन सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जियां, मुलायम प्रकृति वाली सब्जियां शामिल हैं। कुकर में इन सब्जियों को बनाने से ये ज्यादा पक सकती हैं और अपना पोषण मूल्य और असली रंग खो सकती हैं।

केक और बेक-
कई लोग केक और कुकीज आदि जैसे बेक्ड फूड बनाने के लिए आमतौर पर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इन्हें बनाने के लिए कुकर बिल्कुल भी सही ऑप्शन नहीं है। कुकर को केक या कुकीज बेकिंग के लिए नहीं बनाया गया
है। अगर आप फिर भी इसमें बनाते हैं तो आपको उतना स्वादिष्ट केक नहीं मिल पाएगा, जितना कि मिलना चाहिए था।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!