Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय पीएम मोदी के 'विकसित भारत' मैसेज पर चुनाव आयोग सख्त, IT मंत्रालय...

पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ मैसेज पर चुनाव आयोग सख्त, IT मंत्रालय को तुरंत रोक लगाने का आदेश

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को व्हाट्सएप पर ‘विकसित भारत’ संदेशों की डिलीवरी तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मामले पर तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है। दरअसल, आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और MCC के लागू होने के बावजूद नागरिकों के फोन पर ऐसे संदेश अभी भी भेजे जा रहे हैं। इसके जवाब में आईटी मंत्रालय ने आयोग को बताया कि ये मैसेज आदर्श आचार (MCC) लागू होने से पहले भेजे गए थे। नेटवर्क कमजोर होने के कारण देरी से पहुंचे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चुनाव आयोग को दिए जवाब में कहा है कि यद्यपि ये मैसेज आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे, उनमें से कुछ को प्रणालीगत और नेटवर्क सीमाओं के कारण संभवतः देरी से यूजर्स तक पहुंचे हैं। आपको बता दें कि विकसित भारत संपर्क के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए लिखा लेटर वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा है। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे जा रहे हैं।

MeitY को भेजे लेटर में चुनाव आयोग ने कहा है कि भले ही ये लेटर आचार संहित के प्रभावी होने से पहले भेजे गए हैं लेकिन, अभी भी लोगों को ये मैसेज मिलने की शिकायतें आ रही हैं। वॉट्सऐप पर विकसित भारत से जुड़े मैसेज भेजने पर कांग्रेस और टीएमसी जैसी पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। दोनों ही पार्टियों ने इसे आचार संहिता का सख्त उल्लंघन बताया था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!