Monday, March 9, 2026
Home उत्तराखंड डीएम की जनसुनवाई में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

डीएम की जनसुनवाई में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में 90 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, अतिक्रमण, पुश्ता निर्माण, सड़क पर गंदा पानी बहने, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, आदि शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में शेरपुर में अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाई के निर्देश दिए। साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करें, अतिक्रमण की शिकायतों पर सम्बन्धित तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जनसुनवाई में ईस्टहोपटाउन ग्राम पंचायत ठाकुरपुर में चायबाग वसुन्धरा कालोनी में सौर लाईट लगवाने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने उरेडा के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। मौजा खुशहालपुर मस्जिद रोड माजरा में काश्त की भूमि पर अवैध कब्जा होने, ब्राहा्रमणवाला मौजा शीशमबाड़ा रामगढ में शिकायतकर्ता द्वारा वर्ष 2019 में क्रय की गई भूमि अवैध अतिक्रमण करने आदि शिकातय पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। सैनिक कालोनी रायपुर खादर में नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम को जांच कर कार्यवाही करने तथा पुश्ता निर्माण कराने सम्बन्धी आवेदन पर सिंचाई विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, सहायक निदेशक बी.सी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता, डोईवाला, विकासनगर, एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments