Saturday, April 25, 2026
Home राष्ट्रीय सरकार ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सब्सिडी को एक और साल तक...

सरकार ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सब्सिडी को एक और साल तक जारी रखने की मंजूरी दी, इंडिया ए आई मिशन को भी स्‍वीकृति

सरकार ने 31 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों के लिए प्रति सिलेण्‍डर तीन सौ रूपए की लक्षित सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है। नई दिल्‍ली में आज मंत्रिमण्‍डल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 10 करोड से अधिक लाभार्थियों को उनके खातों में सीधे सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

 

केंद्र ने 10 हजार तीन सौ 71 करोड रूपए के बजट आवंटन के साथ राष्‍ट्रीय स्‍तर के व्‍यापक भारत एआई मिशन की भी स्‍वीकृति दी है। इस मिशन का उद्देश्‍य सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में रणनीतिक कार्यक्रमों और साझेदारियों के माध्‍यम से एआई नवाचार को प्रोत्‍साहित करने वाला एक व्‍यापक पारिस्थितिकी तंत्र स्‍थापित करना है। इसका कार्यान्‍वयन डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के अंतर्गत भारत एआई स्‍वतंत्र व्‍यापार प्रभाग द्वारा किया जाएगा। श्री गोयल ने कहा कि भारत एआई नवाचार केंद्र एआई पारिस्थितिकी केंद्र को गति देने के लिए पूरे देश में स्‍थापित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments