Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य अमरूद के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए ये चीजें, शरीर के लिए...

अमरूद के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए ये चीजें, शरीर के लिए होगा खतरनाक साबित

हम अक्सर मौसम के मुताबिक अलग-अलग फल खाते हैं. इन्ही में फलों में अमरूद भी शामिल है. हम सभी लोग जानते हैं कि अमरूद सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपने अमरूद के तुरंत बाद कुछ चीजें खाते हैं, तो ये नुकसान भी करेगा. आज हम आपको बताएंगे कि अमरूद के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए।

अमरूद में विटामिन सी
बता दें कि अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है. ऐसे में यदि आप इसे किसी मिल्क प्रोडक्ट के साथ खाएंगे तो ये आपके शरीर को कई तरह से नुकसान करेगा. बलराम चिकित्सालय लखनऊ के आयुर्वेदाचार्य डॉ. जितेंद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अमरूद खाने के बाद किन चीजों को नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ये सभी चीजें अमरूद के तुरंत बाद खाने से हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ता है।

अमरूद खाने के बाद इन 5 चीजों का सेवन खतरनाक

पानी – अमरूद खाने के बाद पानी पीना आपके वात-पित्त और कफ को असंतुलित कर सकता है.  इस कारण सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. इसके अलावा ये आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

केला – अमरूद खाने के बाद कुछ फलों को नहीं खाना चाहिए. उदाहरण के लिए केला नहीं खाना चाहिए. केला खाना  पेट की कई समस्याओं का कारण बन सकता है. क्योंकि अमरूद एसिडिक पीएच वाला फल है और केला मीठा फल है. ऐसे में जब आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो ये गैस, सिरदर्द और पेट से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

दूध – अमरूद खाने के बाद दूध पीना आपके शरीर की कई समस्याओं को बढ़ाने का काम कर सकता है. ये पहले तो विटामिन सी के साथ रिएक्ट करता है और आपके पाचन क्रिया को स्लो कर देता है. इसकी वजह से आपके पेट में दर्द शुरू हो सकता है. इसके अलावा कब्ज की समस्या भी परेशान कर सकती है।

दही – जानकारी के मुताबिक अमरूद के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपके पेट में ठंड पहुंचने का जोखिम बढ़ सकता है. इसके अलावा आपको उल्टी भी हो सकती है।

छाछ – अमरूद खाने के बाद छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए. ये लंबे समय एसिडिटी का कारण बन सकता है और इससे आपका पेट खराब और पेट में दर्द शुरू हो सकता है।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!