Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड अब कुत्ता पालने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन नही तो भरना पड़ेगा...

अब कुत्ता पालने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन नही तो भरना पड़ेगा जुर्माना, नगर निगम की टीम हुई गठित

देहरादून- कुत्ता पालने का शौक है, लेकिन नगर निगम में उसका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो आपका 500 रुपये का चालान कट सकता है। इसके लिए नगर निगम टीम गठित करने जा रहा है। यह टीम शहर की सोसायटियों में जाकर छापा मारेगी और उन लोगों पर कार्रवाई करेगी जिन्होंने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

निगम की टीम ने शहर की 60 सोसायटियों को नोटिस जारी कर लोगों से कुत्तों का पंजीकरण कराने की अपील की है। दरअसल शहरभर में सुबह-शाम लोग अपने पालतू कुत्तों का घुमाते नजर आते हैं। इनमें से ज्यादातर ने अपने कुत्तों का पंजीकरण नगर निगम में नहीं कराया है। ऐसे में इन लोगों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

इसके लिए निगम की टीम सुबह, शाम शहर के अलग-अलग इलाकों ने निगरानी करेगी। यदि कुत्ते का पंजीकरण नहीं मिला तो मालिक से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

इसके साथ ही उसे पंजीकरण कराने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी पंजीकरण नहीं कराया गया तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा। नगर निगम के पशुचिकित्सा विभाग में करीब 5000 कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है। इसमें 3400 का पंजीकरण पिछले साल हुआ था। जबकि इस साल अभी तक 1500 पंजीकरण ही हुए हैं।

जबकि पशु चिकित्सा विभाग का अनुमान है कि शहर में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते हैं। पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए टीम गठित की जा रही है। अगर कोई बिना रजिस्ट्रेशन के कुत्ता घुमाता हुआ मिला तो उससे तत्काल पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। टीम घर-घर जाकर भी जांच करेगी।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments