Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में किया पेश

धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में किया पेश

वार्षिक बजट 2024-25 नवासी हजार दो सौ तीस करोड़

देखें, बजट में नया क्या है

बजट भाषण में यूसीसी विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम बताया

देहरादून। धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। कुल नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख (892300697) का वार्षिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट को उन्नत,सुशासित व क्षमतावान नीति पर आधारित बताया।वित्त मंत्री ने मंगलवार को शून्यकाल के बाद दोपहर 12.30 बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। 62 पेज के बजट भाषण की शुरुआत में राज्य आंदोलनकारियों को याद करने के बाद समान नागरिक संहिता विधेयक का विशेष तौर पर जिक्र किया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि यूसीसी विधेयक से महिला शक्ति का सम्मान किया गया है।यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि जी 20 की बैठकों Siva अभूतपूर्व आयोजन किया गया। ग्लोबल निवेश सम्मेलन में पीस टू प्रोस्पेरिटी के मंत्र के साथ 3 लाख 50 हजार करोड़ के MOU किये गए। वित्त मंत्री ने सिलक्यारा सुरंग में बचाये गए मजदूरों को उल्लेखनीय सफलता करार देते हुए मोदी व धामी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किया गया।इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की कार्यवाही जारी है।

राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न सेक्टर में मिले कई पुरस्कारों का भी जिक्र किया गया। वित्त मंत्री ने सड़कों के जारी निर्माण कार्यों का खाका भी खींचा। प्रदेह के विभिन्न राजमार्गों पर हो रहे निर्माण कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सेवा,सौर,लॉजिस्टिक,पर्यटन, आयुष समेत अन्य नयी नीतियों का भी उल्लेख किया। प्रदेश में खेल को लेकर किये जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया गया। बजट भाषण में नवाचार, मानसखण्ड, हाउस ऑफ हिमालयाज, आयुष वेलनेस के बाबत हो रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निराश्रित,विधवा परित्यक्ता से जुड़ी विभिन्न पेंशन का ब्यौरा पेश किया।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!