Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य सुबह-सुबह आती है मुंह से बदबू? संभल जाइए, हो सकता है बीमारियों...

सुबह-सुबह आती है मुंह से बदबू? संभल जाइए, हो सकता है बीमारियों का संकेत

सुबह उठने के बाद मुंह से बदबू आना आम होता है. ज्यादातर लोगों को ये समस्या होती है. इसका असर कई बार रिश्तों पर पड़ता है और कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है. बहुत से लोग मुंह की बदबू को अनेदखा कर ब्रश कर कुछ देर के लिए इस समस्या से खुद को बचा लेते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अगर मुंह की बदबू (क्चड्डस्र क्चह्म्द्गड्डह्लद्ध) को बहुत लंबे समय तक इग्नोर किया जाए तो कई बीमारियां फैल सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर मुंह से बदबू क्यों आती है, इससे किन बीमारियों का खतरा रहता है और कैसे बच सकते हैं…

सुबह मुंह से बदबू आने से बीमारियों का खतरा
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह-सुबह मुंह की बदबू क्रॉनिक ओरल प्रॉब्लम की ओर इशारा करती हैं। इसे मॉर्निंग ब्रेथ, बैड ब्रेथ या मॉर्निंग माउथ स्टिक के नाम से भी जानते हैं लेकिन मेडिकल टर्म में इसे हेलिटोसिस कहते हैं।

क्यों आती है मुंह से बदबू
रात को जब लंबी नींद के बाद सुबह उठते हैं तो मुंह से बदबू आना सामान्य होता है. लंबे समय तक मुंह सूखे रहने से बैक्टीरिया मुंह में फैलते हैं, जिससे सुबह बदबू आती है. रात में खाना खाने के बाद  ब्रश न करने वालों में सोते समय थूक जरूरत से कम बनता है, जिससे ड्राईनेस होने लगती है. ऐसा होने से मुंह सूखने लगता है और बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है. तंबाकू जैसी चीजें खाने वालों को इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए, क्योंकि मुंह से बदबू आने की एक वजह ये भी हो सकती है. इसके अलावा कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या है तो उनके भी मुंह से बदबू आती है।

मुंह से बदबू भगाने के लिए क्या करें

1. मुंह की बदबू भगाने के लिए भरपूर पानी पिएं. इससे बॉडी डिटॉक्स होगी, पेट की गड़बड़ी भी ठीक होगी।

2. मॉर्निंग की तरह रात में भी खाने के बाद टूथब्रश करने की आदत डालें।

3. सांसों की बदबू से बचने के लिए हेल्दी हैबिट्स बनाएं।

4. तंबाकू, स्मोकिंग, गुटखा, शराब जैसी हानिकारक चीजों से दूर रहें।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!