Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय अब सरफिरा बन धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, एयरलिफ्ट, बेबी जैसी कई सुपरहिट...

अब सरफिरा बन धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, एयरलिफ्ट, बेबी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के मेकर्स से मिलाया हाथ

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्में करते हैं और इस वजह से साल में उनकी दो से तीन फिल्में आ ही जाती हैं. कोरोना के समय जब उनकी फिल्में फ्लॉप होती गईं तो उन्होंने इसे थोड़ा बदल दिया और अब साल में एक या दो फिल्में ही कर रहे हैं. इस साल उनकी पहली फिल्म सरफिरा आएगी जिसके बारे में एक्टर ने 13 फरवरी यानी आज सोशल मीडिया पर ऐलान किया है. अक्षय कुमार ने फिल्म सरफिरा की झलक दिखाते हुए फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी बताया है. अक्षय ने इस फिल्म के मेकर्स के साथ पहले भी कई बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी हैं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से फेमस हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढक़र एक फिल्में दी हैं और 2024 में अक्षय कई फिल्मों से वापसी करेंगे जिनमें से एक सरफिरा भी है. इस फिल्म को किसने बनाया है, किसने इसका निर्माण किया है और ये फिल्म कब रिलीज होगी, चलिए आपको पूरी डिटेल्स देते हैं. अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सरफिरा की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फिल्म की झलक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, सपने बड़े हों तो वे पागलपन कहलाते हैं. सरफिरा 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग मार उड़ी किया है. इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

फिल्म सरफिरा को अरुणा भाटिया, ज्योतिका, सूर्या और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. जानकारी के लिए बता दें, फिल्म सरफिरा सूराराई पोत्तरू की हिंदी रीमेक है. उस फिल्म में सूर्या लीड रोल में थे और अब इसके हिंदी रीमेक को प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा कर रही हैं जो नेशनल अवॉर्ड विनर हैं. सुधा कोंगरा ने एयरलिफ्ट, बेबी, टॉयलेट एक प्रेम कथा, जय भीम जैसी फिल्में बनाई हैं. लगभग इन सभी फिल्मों में फिल्म में अक्षय कुमार ही नजर आए थे जो सुपरहिट हुई थीं. फिल्म सरफिरा में अक्षय कुमार और रश्मिका मंदाना का रोमांस देखने को मिलेगा।

अगर बात अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की करें तो 2021 से लेकर 2023 तक अक्षय की कुछ ही फिल्में सफल हुईं और ज्यादातर फ्लॉप रहीं. साल 2023 में अक्षय की फिल्म ओएमजी 2 आई थी जो सफल रही. अब इस साल अक्षय की फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी, हालांकि इससे पहले भी अक्षय की फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!