Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड रुद्रपुर इलाके का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में- सीएम धामी

रुद्रपुर इलाके का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में- सीएम धामी

रुद्रपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु ₹2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में ₹ 355.28 लाख की ट्रॉजिट कैम्प में सिडकुल रोड से ट्रांजिट कैम्प थाने की ओर 660 मी० डिवाईडर सहित सी०सी० सडक का निर्माण कार्य।

₹ 363.93 लाख से नगर निगम वार्ड 1 जेसीस स्कूल से शिमला बहादुर मेन रोड व नयी बस्ती मेन रोड सिडकुल तक सडक निर्माण कार्य, ₹215.90 लाख की लागत से नगर निगम रूद्रपुर में स्व. सुभष चतुर्वेदी स्मृति सभागार कार्य एवं ₹1500.00 लाख से जैविक कूड़े से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट कार्य शालिम रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ मे भी प्रतिभाग किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में 24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण इस क्षेत्र के विकास हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो-तीन वर्षों में शहरों को कूड़े के ढेरों से मुक्ति मिल जाए और उन्हें ग्रीन जोन में बदला जा सके। प्रदेश भर में हरेला पर्व के अवसर पर एक महीने तक पौधरोपण का कार्य जारी है। हर शहर को स्वच्छ बनाएं का संकल्प है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर से ही कूड़े का निस्तारण शुरू करें। कूड़े को रियूज करें और उनसे कुछ क्रिएटिव चीजें बनाये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड के प्रत्येक शहर को “ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी” के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार उत्तराखंड के साथ रुद्रपुर का सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। नई उमंग से उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

हमारा लक्ष्य विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसके लिए हम दिन रात प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए रुद्रपुर रिंग रोड का कार्य किया जा रहा है। जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु मल्टी स्टोरेज पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रुद्रपुर खटीमा टनकपुर , एवं रुद्रपुर से गदरपुर – जसपुर सहित देहरादून तक 4 लेन सड़कों का जाल बिछाया गया है। जल्द ही अफजलगढ़ एवं नजीबाबाद के बीच में हाईवे बनने से देहरादून और रुद्रपुर की दूरी और कम हो जाएगी। रुद्रपुर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को सुधारने के लिए चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। सरकार निरंतर, पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। समान नागरिक संहिता को लागू करने हेतु कार्य जारी है।

देवभूमि में बरसों से हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने पर भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में हर स्तर पर कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है, उद्योगों के विकास पर बल दिया जा रहा है और भविष्य की आवश्यकताओं को केंद्र में रख कर नीतियां बनाई जा रही हैं। हमारे शहर अब तेजी से आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बन रहे हैं और इसी को देखते हुए हम निरंतर अपने शहरों को भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा, सूझ-बूझ एवं दूरगामी सोच रखने वाले व्यक्तित्व है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है एवं राज्य के अंतर्गत ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर तरक्की कर रहा है।

रूद्रपुर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड, देश का पहला राज्य है जिसने यूनिफार्म सिविल कोड की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने नजूल नीति लाकर सभी को अपना घर एवं छत देने का मार्ग खोला है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर एवं मौजूद रहते है।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, विकास शर्मा, लोकतंत्र सेनानी डीएन मिश्रा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

विधानसभा निर्वाचन-2027 के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी जनपदों में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी आज से

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!