Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड लंबे इंतजार के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ चकराता, सड़कों पर लगा...

लंबे इंतजार के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ चकराता, सड़कों पर लगा वाहनों का तांता 

विकासनगर। चकराता में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे के बाद बर्फबारी शुरू हुई जो ढाई बजे के आसपास थम गई। बर्फबारी होने पर क्षेत्र में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। बुधवार को भी जौनसार-बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों डेढ़ फीट तक बर्फ पड़ी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी से जहां किसानों, बागवानों को राहत मिलेगी वहीं, बर्फबारी की सूचना पर पर्यटक भी लगातार बर्फ का दीदार करने पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह से क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार सुबह से लगातार हो रही बर्फबारी से चकराता बाजार में दोपहर दो बजे तक तीन से पांच इंच बर्फ जम गई है। लोखंडी, लोहारी, जाड़ी, कोटी, कनासर, बुल्हाड, अस्माड चोरानी आदि जगहों पर डेढ़ फीट तक बर्फ जमी है, जबकि अधिक ऊंचाई पर बसे देवबन, खडम्बा, मुंडाली व्यास शिखर, मोयला टॉप में दो फीट तक बर्फ पड़ने की सूचना है।

लगातार पड़ रही बर्फ से ऊंचाई पर बसे ग्रामीणों की परेशानी भी बढ़ गई है। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। चकराता में बर्फबारी होने से बाजार पर्यटकों से गुलजार रहा। पर्यटकों के आने से चकराता-कालसी मोटर मार्ग और चकराता-मसूरी मोटर मार्ग पर कई जगह जाम लगता रहा पुलिस के जवान व स्थानीय लोग जाम खुलवाने के लिए जुटे रहे। बागवान विजयपाल सिंह रावत, अर्जुन देव बिजल्वाण, महावीर रावत, महाबल सिंह नेगी का कहना है कि बर्फबारी व बारिश से जमीन की नमी तो समाप्त हुई है, साथ ही सेब के पौधों व पेड़ो में डाली खाद को भी फायदा होगा। अब सेब को पर्याप्त चिलिंग ऑवर्स मिलने की उम्मीद है।

चकराता में अधिकतम तापमान चार डिग्री रहा:   बर्फबारी के बाद गुरुवार को चकराता का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम शून्य डिग्री पर पहुंचने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि लोखंडी का अधिकतम तापमान तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री पर पहुंच गया है। लोग सर्दी से बचने के लिए हीटर अंगीठी का सहारा ले रहे हैं।

चकराता मार्ग पर लगा जाम:   बर्फ का दीदार करने बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचने लगे हैं। रास्ते में वाहन फिसल रहे हैं, लिहाजा डर कर लोग सड़क के किनारे वाहन खड़े कर दे रहे हैं, जिसके चलते जाम की स्थिति बन रही है। गुरुवार को चकराता-कालसी मार्ग से लेकर चकराता बस स्टैंड से बाजार जाने वाले मार्ग, चकराता-मसूरी मार्ग व चकराता-त्यूणी मार्ग पर बार बार जाम लगता रहा।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments