Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को जनता तक पहुंचाए- धामी

सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को जनता तक पहुंचाए- धामी

विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही भ्रांति को मीडिया टीम दूर करें- वक्ता

देहरादून। भाजपा की प्रदेश मीडिया कार्यशाला में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं जफर इस्लाम ने पार्टी की मीडिया टीम से भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। जीएमएस रोड़ स्थित होटल में आयोजित मीडिया टीम कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमने कठोर नकल कानून, सख्त धर्मांतरण कानून, अवैध धार्मिक अतिक्रमण पर कार्यवाही, मातृ शक्ति को 30 फीसदी आरक्षण जैसे अनेकों ऐतिहासिक कदम उठाए हैं ।

अब सरकार को यूसीसी का वो ड्राफ्ट मिलने जा रहा है जिसे लागू करने के लिए देवतुल्य जनता ने हमे अपना आशीर्वाद दिया था । अब राज्य और केंद्र के ऐसे तमाम प्रयासों को जनता के मध्य अधिक से अधिक प्रसारित करना है । उन्होंने कहा कि 5 लाख से अधिक युवाओं ने ईमानदार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत परीक्षाओं में सहभागिता की है । साथ ही यूसीसी के मुद्दे की विस्तृत जानकारी सभी माध्यमों से देनी है। विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांति को भी दूर करना है । उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु श्री राम अपने मंदिर में पधारे हैं और लगभग 15 हजार वर्षों के बाद आज राम युग का आनंद ले रहे हैं ।

भाजपा का स्वर्णिम काल अभी बाकी, जिसे हम सबको मिलकर लाना है- बलूनी

जनता उत्तराखंड में डबल इंजन की हैट्रिक बनाएगी- बलूनी

मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारीअनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक विशेषज्ञों ने पहले 2014 की 282 सीटों को स्वर्णिम काल बताया। फिर 2019 की 303 सीटों को स्वर्णिम काल बताया। लेकिन पार्टी का स्वर्णिम काल अभी आना है जिसके लिए बिना थके, बिना रुके आगामी लोकसभा चुनावों के लिए हम सबको जुटना है। उन्होंने कहा, डिजिटल दौर में मीडिया की महत्ता और चुनौतियां बढ़ गई हैं। हमारे प्रशिक्षित और सक्रिय मीडिया विभाग, सोशल मीडिया और आईटी के सहयोगी संयुक्त रूप से बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इस दौरान बलूनी ने प्रतिभागी पदाधिकारियों से सुझाव लिए और उनके मीडिया मैनेजमेंट से जुड़े सवालों पर मार्गदर्शन दिया ।

विपक्ष के दुष्प्रचार का सकारात्मक जवाब देना है मीडिया टीम को- भट्ट

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, हम आगामी लोकसभा चुनावों में होने वाली जीत में मीडिया का रोल सबसे अहम होने वाला है । क्योंकि विपक्ष लगातार मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से नकारत्मक प्रचार करने की रणनीति पर काम रहा है । लेकिन हमे उस नकारात्मकता को सकारात्मक जवाब के साथ आगे बढ़ाना है ।

पहले सरकारें सिर्फ योजनाएं बनाती थी, पीएम धरातल पर भी उतारते हैं- गोपाल अग्रवाल

कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय संगठन की दृष्टि से मीडिया को लेकर प्रदेश के प्रभारी गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा, योजनाएं पहले की सरकारें भी चलाती थी लेकिन जनता को उसका लाभ मिले, इसको लेकर उनको कोई सरोकार नहीं रहता था । लेकिन आज पीएम श नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ये सुनिश्चित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ जनता को मिले ।

भाजपा ‘भारत माता की जय’ संकल्प के साथ चलने वाली पार्टी- बंसल

इस दौरान पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान आधारित सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि एक लाइन में कहें तो हमारा विचार है, भारत माता की जय । भाजपा विचार, मूल्य और सिद्धांत को लेकर चलने वाली देश की इकलौती राजनैतिक पार्टी है । वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्त श्री सुरेश जोशी ने मीडिया और सोशल मीडिया के बेहतर समन्वय को विस्तार से जानकारी दी ।

लोकसभा, विधानसभा स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति एवम कार्यशालाओं का होगा आयोजन- चौहान

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान कहा कि चुनाव की दृष्टि से प्रदेश मीडिया कोर कमेटी बनाई जाएगी, जो विभिन्न समसामयिक राजनैतिक मुद्दों पर पार्टी की वैचारिक पक्ष पर विमर्श करेंगे । साथ ही पहले लोकसभा, फिर विधानसभा स्तर पर मीडिया प्रभारी और टीम तैयार की जाएगी ।

प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर के संचालन में संपन्न हुई इस कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खाजान दास, विनोद चमोली, दायित्वधारी और प्रदेश मीडिया टीम सदस्य डाक्टर देवेंद्र भसीन, श्रीमती मधु भट्ट, शामूम काजमी, मीडिया की राष्ट्रीय टीम से सतीश लखेड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा, मानिकनिधि शर्मा, चंदन बिष्ट, कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, कर्नल कोठियाल, विपिन कैंथोला, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, कुंवर जपेंद्र, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट समेत जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश और जिलों के प्रभारी एवं सहप्रभारी शामिल हुए ।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!