Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड अच्छी खबर- देहरादून से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल...

अच्छी खबर- देहरादून से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

देहरादून। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने 20 अलग-अलग स्थानों से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया है। इनमें आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। आस्था स्पेशल के नाम से चलने वाली ये ट्रेन 27 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे ने फरवरी से देहरादून, योग नगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन का भी शेड्यूल जारी किया है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और रामलला के दर्शन के लिए उत्तराखंड के लोगों के लिए रेलवे ने यहां से सीधी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

हालांकि देहरादून में अभी रेलवे प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन दिल्ली से इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रेलवे की ओर से अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन का फरवरी महीने का भी शेड्यूल जारी किया है। एक फरवरी को सुबह 11 बजे दून से सीधे अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन तीन फरवरी दोपहर 2:55 पर अयोध्या पहुंचेगी। इसका किराया 1600 रुपये तय किया गया है और इसकी बुकिंग 21 जनवरी से शुरू होगी। वहीं, आठ फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 11:40 पर चलने वाली ट्रेन भी नौ फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी। 15 फरवरी को हरिद्वार से दोपहर 1:15 पर चलने वाली ट्रेन 16 फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!