Saturday, October 24, 2026
Home अंतर्राष्ट्रीय श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में जश्न शुरू, न्यू...

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में जश्न शुरू, न्यू जर्सी में उमड़ा कारों का सैलाब

जगह-जगह लगे राम मंदिर के होर्डिंग्स

न्यू जर्सी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम अमेरिका तक दिखाई दे रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में भारतीयों ने कार रैली निकाली। इस रैली में 350 से ज्यादा कारों ने हिस्सा लिया। न्यू जर्सी के एडिसन में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कारों की रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों भारतीयों ने शिरकत की। इतना ही नहीं जगह-जगह पर राम मंदिर के होर्डिंग्स भी लगाए गए। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने अमेरिका में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक म्यूजिकल लाइट शो का भी आयोजन किया। साथ ही अमेरिका के 10 राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा के होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। ये होर्डिंग्स टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित अन्य राज्यों में लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में पूरे अमेरिका में हिंदू अमेरिकी समुदाय ने कई कार रैलियां आयोजित की हैं और ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए कई और कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इस बीच, मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष भोजराज घूरबिन ने बताया कि मॉरीशस के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामायण मंत्रोच्चार का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा, ट्रंप के नए कानून से भारत-चीन पर बढ़ा टैरिफ का खतरा

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने वाले नए कानून ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान...

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2 हजार से अधिक लोग लापता, भारत ने भेजी मदद

काठमांडू। नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जनजीवन को प्रभावित किया है। भोटे कोशी और त्रिशूली...

चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका तबाह, 334 की जान गई, 370 लोग अब भी गायब

कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों चक्रवात दित्वाह की विनाशकारी मार झेल रहा है, जिसने देश के कई हिस्सों में व्यापक तबाही मचा दी है। लगातार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!