Sunday, June 21, 2026
Home राष्ट्रीय भारत अब एक ऐसा राष्ट्र है, जो नए वैश्विक मंचों का नेतृत्व...

भारत अब एक ऐसा राष्ट्र है, जो नए वैश्विक मंचों का नेतृत्व और निर्माण करता हैः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत अब एक ऐसा राष्ट्र बन चुका है, जो नए वैश्विक मंचों का नेतृत्व और निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि कोई भी कड़ा फैसला भारत के लिए मुश्किल नहीं होता, क्योंकि सभी कदम राष्ट्र प्रथम के नजरिए से उठाए जाते हैं। एक समाचार पत्रिका को दिए साक्षात्कार में श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने सभी निर्णय राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर लिए हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत का समय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी चुनाव जीतने के लिए बनाया गया फॉर्मूला नहीं है, बल्कि ये गरीबों का विश्वास है। उन्होंने कहा कि आज देश का हर गरीब यह जानता है कि प्रधानमंत्री अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे। श्री मोदी ने कहा कि 2014 में जब वो प्रधानमंत्री बने तब देश की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर की थी और वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में भारत का सकल घरेलू उत्‍पादन दर 3.75 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इसके लिए सभी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे में निवेश का विकास और रोजगार पर कई गुना प्रभाव पड़ता है। श्री मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे का निर्माण सबसे तेज गति से हो रहा है और सभी क्षेत्र 10 साल पहले की तुलना में बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जो एक स्पष्ट मिशन से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के रूप में शुरुआत की और समर्पण और कड़ी मेहनत के दम पर आगे बढ़े। श्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में नई पीढ़ी को अवसर देना जरूरी है।

जम्मू-कश्मीर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षा, विकास, बुनियादी ढांचे, निवेश और सुधारों के माध्यम से सरकारी प्रक्रियाओं में सुधार के साथ एक बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजत करके उनके लिए स्थायी शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने की राह पर है।

भारत की जी20 की अध्यक्षता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 मजबूत और अधिक उद्देश्यपूर्ण बनकर उभरा है, जिसने वैश्विक एजेंडे को और अधिक प्रभावी ढंग से आकार दिया है।

भारत के पड़ोसियों विशेषकर पाकिस्तान और चीन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पड़ोसियों के साथ निपटने का तरीका आवश्यकता पड़ने पर रचनात्मक, सहयोगात्मक और दृढ़ रहना है।

RELATED ARTICLES

NEET री-एग्जाम की सुरक्षा के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म...

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस पर बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, लोगों से जुड़ने की अपील

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

पासपोर्ट सत्यापन सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून/ नई दिल्ली। उत्तराखण्ड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार...

कानों की भनभनाहट को हल्के में न लें, टिनिटस की ओर करता है इशारा

कानों में बार-बार सीटी, घंटी, भनभनाहट या किसी तरह की आवाज सुनाई देना आम बात नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या टिनिटस...

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनता को दी बधाई

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि योग भारत की सनातन संस्कृति की...

Recent Comments