Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य क्या वजन कम करने के लिए आप भी दिनभर रहते हैं भूखे,...

क्या वजन कम करने के लिए आप भी दिनभर रहते हैं भूखे, अगर हां तो हो जाएं सावधान

ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि भूखे रहने से उनका वजन कम होता है. इसलिए वजन घटाने के लिए वे दिन में काफी कम और एक बार ही खाना खाते हैं. इससे वजन कम भी होता है, इसलिए डाइटिंग में इस आदत का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।खाना स्किप करने या भूखे पेट रहने से वजन तो कम हो जाता है लेकिन कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स…

क्या वजन कम करना सेहत के लिए हानिकारक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वेट लॉस के लिए कम खाना खाना कभी भी अच्छा विकल्प नहीं रहा है. इस तरह से वजन घटाना सेहत के लिए खतरनाक और हानिकारक हो सकता है. ऐसा भी जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति कम खाकर ही अपना वजन कम करता है. 10 में से 8 केस में ऐसा हो भी सकता है लेकिन इस तरह के तरीकों को आजमाना शरीर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

एक्सपर्ट का क्या कहना है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन कम होना इस बात पर निर्भर करता है कि दिन में आप कितनी कैलोरी ले रहे और कितनी बर्न कर रहे हैं। कैलोरी इनटेक ज्यादा होने और सही तरह बर्न न होने पर वजन बढ़ता है. कम खाकर वजन कम करने का तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरीके से शरीर में पोषण तत्वों की कमी हो सकती है. कम खाना खाने से शरीर कमजोर हो सकता है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसा करने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है. डाइटिंग की वजह से कई विटामिन और प्रोटीन की कमी भी हो जाती है. ऐसे में कुपोषण का डर भी बना रहता है. ऐसे कई मामले आ भी चुके हैं. कई बार वजन कम करने की सनक परेशानी में भी डाल सकती है. इसलिए इस तरह के तरीकों से वजन कम करने की नहीं सोचनी चाहिए।

वजन कम करने का अच्छा तरीका क्या है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपना वजन घटाना ही चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका एक्सरसाइज करना होता है. ज्यादा खाना खाते हैं तो भी एक्सरसाइज करते रहें। इससे फैट और कैलोरी बर्न होती रहेगी और वजन नहीं बढ़ेगा. हर किसी को रोजाना कम से कम 15 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments