Monday, June 8, 2026
Home उत्तराखंड चमोली हादसे के विरोध में कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला-

चमोली हादसे के विरोध में कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला-

सीएम धामी इस्तीफा दें, ऊर्जा विभाग के अधिकारी कर रहे लीपापोती- हरक सिंह

डोईवाला- चमोली हादसे के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया । इस मौके पर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि इस झकझोर करने वाली घटना में प्रदेश सरकार की लापरवाही साफ साफ नजर आती है। क्योंकि ऊर्जा विभाग मुख्यमंत्री के पास है।

हरक सिंह ने इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि इस दर्दनाक हादसे के बाद उनके इस पद में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग के अधिकारी इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं। एक दूसरे पर इस लापरवाही को थोपने की कोशिश कर रहे हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए और घायलों की देखभाल के लिए उच्च स्तर पर प्रबंध करना चाहिए। पुतला दहन से पहले मृतकों की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस पछवा दून के अध्यक्ष मोहित उनियाल, सागर मनवाल, गौरव चौधरी , करतार सिंह नेगी, मनोज नौटियाल, साहिल अली, गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, संजय खत्री, अब्दुल कादिर, हाजी अमीर हसन, कमल गोला, उस्मान, सतनाम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

नैनीताल के विकास को मिली रफ्तार, सीएम ने 96.71 करोड़ की परियोजनाएं कीं समर्पित

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

Recent Comments