Sunday, June 21, 2026
Home उत्तराखंड डिजिटल स्पीड हाईटेक साइन बोर्ड से ओवर स्पीड वाहनों की गति होगी...

डिजिटल स्पीड हाईटेक साइन बोर्ड से ओवर स्पीड वाहनों की गति होगी कंट्रोल

दून, हरिद्वार, यूएस नगर व नैनीताल में लगेंगे हाईटेक गतिसीमा बोर्ड

देहरादून। डिजिटल स्पीड हाईटेक साइन बोर्ड के जरिये वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जाएगा। चार जनपदों में गतिसीमा की चेतावनी वाले हाईटेक गतिसीमा बोर्ड (डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड) लगाए जाएंगे। यातायात निदेशालय ने इस साल 10 Digital Speed Sign Board खरीदे हैं। मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक ने कहा कि सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरस्पीड है ।

इन जिलों में लगेंगे साइन बोर्ड

  1. देहरादून – 03

2. हरिद्वार – 03

3. ऊधमसिंहनगर – 03

4. नैनीताल – 01

क्या होता है Digital speed Sign Board –

रडार स्पीड साइन बोर्ड गतिसीमा का एक हाईटेक उपकरण होता है जो सड़क पर लगाया जाता है ताकि वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिल सके। यह साइन बोर्ड रडार तकनीक का उपयोग करता है जो आगे आ रहे वाहनों की गति को मापने के लिए होती है।

जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से गुजरता है, तो उसकी गति साइन बोर्ड पर प्रदर्शित हो जाती है। जैसे अगर गति सीमा 20 निर्धारित की गई है ।यह 20 तक Amber लाइट ब्लिंक करेगा और अगर 20 से ऊपर किसी वाहन चालक की गति होगी तो यह लाल लाइट ब्लिंक करेगा । यह एक सुरक्षा उपाय के रूप में भी काम करता है क्योंकि यह वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए प्रेरित करता है और सुरक्षित गति चेतावनी प्रदर्शित करता है।

मुख्तार मोहसिन ने बताया कि Digital Speed Sign Board पर अपने वाहन की गति सीमा देखने के पश्चात वाहन चालकों पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव आयेगा ।

अगर उनके वाहन की रफ्तार अधिक होगी तो वह अपने वाहन की रफ्तार को स्वयं से कम कर लेंगे। इसके साथ ही यदि किसी वाहन में बच्चे उक्त बोर्ड को देखेंगे तो वह अपने माता-पिता या संरक्षक को बतायेगे कि आपके वाहन की अधिक है या कम जिससे वह बच्चे भविष्य के लिए गति-सीमा के पालन हेतु प्रेरित होगे।

RELATED ARTICLES

देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं ठोस कदम: मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व...

अर्द्धकुंभ-2027 के विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत...

श्रमिक कल्याण की दिशा में बड़ा कदम, धामी ने 4,400 लाभार्थियों को वितरित की आर्थिक सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास से उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं ठोस कदम: मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व...

अर्द्धकुंभ-2027 के विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत...

सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छाई ‘मां इंटी बंगारम’, जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्शन और...

वेट लॉस के लिए चावल से दूरी बनाना कितना फायदेमंद, एक्सपर्ट्स ने बताया

वजन घटाने और फिट रहने की चाह में कई लोग सबसे पहले अपनी डाइट से चावल को हटाने का फैसला करते हैं। आम धारणा...

Recent Comments