Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य अगर आप भी कागज के कप में पीते हैं चाय तो हो...

अगर आप भी कागज के कप में पीते हैं चाय तो हो जाएं सावधान, जान लीजिए इसके नुकसान

क्या आप भी पेपर कप में चाय पीते हैं, अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये सेहत के लिए गंभीर नुकसानदायक है। कैफेज या सडक़ किनारे लगने वाला टी स्टॉल पर पेपर कप का इस्तेमाल होता है। बड़ी संख्या में लोग इन कप में चाय पीते हैं. लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि इसका इस्तेमाल सेहत को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं पेपर कप में चाय पीने से सेहत को क्या-क्या नुकसान होते हैं…

पेपर कप में चाय पीना क्यों नुकसानदायक
ज्यादातर लोग प्लास्टिक के नुकसान से बचने के लिए प्लास्टिक कप की बजाय पेपर कप में चाय पीना पसंद करते हैं।लेकिन वे इस बात से अनजान हैं कि पेपर कप का इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. दरअसल, पेपर कप को बनाने में प्लास्टिक या मोम से कोटिंग की जाती है। जब पेपर कप में गर्म चीजें डाली जाती हैं तो इसमें मौजूद केमिकल्स पदार्थ इसमें मिल सकता है. जब इसमें चाय का सेवन करते हैं तो इसके टॉक्सिन सीधे तौर पर शरीर में जा सकते हैं।

पेपर कप में चाय पीने के नुकसान
1. पेपर कप में गर्म चीजों का सेवन करने से केमिकल पिघलकर पेट के अंदर जा सकता है. इससे अपच और डायरिया जेसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. पेपर कप के केमिकल्स शरीर में टॉक्सिन जमा होने की वजह भी बन सकते हैं. जिसकी वजह से शरीर में ये धीमें जहर की तरह असर कर सकती है।
3. पेपर कप में गर्म चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है. यह शरीर में टॉक्सिन जमा होने और उसे गंभीर तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
4. पेपर कप में पाए जाने वाले केमिकल्स हार्मोन असंतुलन करने और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!