Friday, April 24, 2026
Home अंतर्राष्ट्रीय खराब मौसम के कारण सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत,...

खराब मौसम के कारण सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत, कई घायल

वारसॉ। मध्य पोलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेना का एक विमान हवाई क्षेत्र के हैंगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पोलैंड में राज्य अग्निशमन सेवा के मुख्य कमांडेंट आंद्रेज बार्टकोविआक ने हादसे की पुष्टि की है।

आंद्रेज बार्टकोविआक ने सोशल मीडिया पर हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि क्रिसिनो शहर में विमान उस हैंगर से टकरा गया, जहां लोग शरण लिए हुए थे। उन्होंने बताया कि विमान खराब मौसम में उतर रहा था, जिस दुर्घटना का शिकार हो गया है।

पोलिश प्रेस एजेंसी ने स्टेट फायर सर्विस की मोनिका नोवाकोव्स्का-ब्रायंडा के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट थे, उनमें से एक की मौत हो गई, एक घायल हो गया और तीसरा बिना किसी चोट के बच गया। उन्होंने बताया कि अन्य मौतों में शरण लेने वाले लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका तबाह, 334 की जान गई, 370 लोग अब भी गायब

कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों चक्रवात दित्वाह की विनाशकारी मार झेल रहा है, जिसने देश के कई हिस्सों में व्यापक तबाही मचा दी है। लगातार...

नेपाल में जेल ब्रेक का हड़कंप, हज़ारों क़ैदी फरार

काठमांडू। नेपाल इस समय अभूतपूर्व राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल से गुजर रहा है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का गुस्सा...

सोशल मीडिया प्रतिबंध से नेपाल में बवाल, हालात बिगड़े तो राजधानी में कर्फ्यू लागू

काठमांडू। नेपाल में सरकार द्वारा बड़े सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है। राजधानी काठमांडू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments