Sunday, June 21, 2026
Home उत्तराखंड चेहरे पर नेचुरल ब्लश के लिए मेकअप के बाद लगाएं इन फलों...

चेहरे पर नेचुरल ब्लश के लिए मेकअप के बाद लगाएं इन फलों को, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

बाजार से खरीदे गए ब्लश में अक्सर कई प्रकार के केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जिनसे हमारी स्किन पर बुरा असर पड़ता है. इन केमिकल्स की वजह से ब्लश लगाने पर स्किन पर एक परत लग जाती है, जिससे चेहरे का नैचुरल लुक खत्म हो जाता है। ये ब्लश स्किन पर चमक तो देते हैं, लेकिन उन्हें लगाने के बाद चेहरा बहुत ज्यादा मेकअप वाला लगने लगता है।

इसके अलावा, इनमें नेचुरल कलर न होकर फ्लोरल पिंक, रेड या पीच जैसे बोल्ड कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है जो स्किन पर बहुत ज्यादा नोटिसेबल हो जाते हैं. इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपका मेकअप नैचुरल लगे तो बाजार के ब्लश की जगह घर पर बनाए गए नैचुरल ब्लश का इस्तेमाल करें. ये हलके रंग के होते हैं और स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते। आइए जानते हैं किन फलों का इस्तेमाल कर नेचुरल ब्लश बना सकते हैं..

चुकंदर का ब्लश
सभी जानते हैं कि चुकंदर खाना कितना फायदेमंद होता है। और इसे चेहरे पर लगाने से रंग निखर जाती है। गालों को हेल्दी और गुलाबी बनाने के लिए आप चुकंदर का ब्लश बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक तरीका है जिससे गालों पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। पुराने समय में महिलों मेकअप नहीं करती थी वह नेचुरल तरीके से अपना सौंदर्य को बढ़ती थी। चुकंदर का इस्तेमाल अपने गालों को लाल रंग देने के लिए करती थी। आइए यहां जानते हैं

चुकंदर का ब्लश कैसे बनाएं

* सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छीलिए।
* इसको कद्दूकस करके पतली फलियों में काट लें और धूप में सुखा लें।
* जब चुकंदर मिक्सी के जार पीस लें जिससे की एक महीन पेस्ट तैयार हो जाए।
* अब इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाइए और अच्छी तरह मिला लीजिए।
* आपका नैचुरल ब्लश तैयार है, जिसे आप किसी छोटे कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
* इस तरह घर पर बनाया गया ब्लश 100 प्रतिशत नैचुरल और केमिकल फ्री होता है साथ ही बेहद असरदार भी।
* चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को निखारते हैं।
* इसके अलावा, चुकंदर से बना ब्लश लंबे समय तक चिपचिपा नहीं रहता।

गाजर का ब्लश
अगर आप अपने गालों पर हल्का सा पीची रंग चाहते हैं, तो गाजर से बना घरेलू नैचुरल ब्लश आपके लिए बिल्कुल सही होगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है.यह 100 प्रतिशत नैचुरल और कैमिकल-फ्री ब्लश आपके गालों को नैचुरल ग्लो देगा।

* सबसे पहले नारंगी रंग की गाजर लें और इसे अच्छी तरह धो लें।
* अब गाजर को कद्दूकस करके पतली फलियों में काट लें और धूप में सुखा लें।
* सूखी हुई गाजर की फलियों को मिक्सी जार में डालकर अरारोट के साथ अच्छी तरह पीस लें।
* आपका गाजर का घरेलू नैचुरल ब्लश तैयार है, जिसे आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं ठोस कदम: मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व...

अर्द्धकुंभ-2027 के विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत...

श्रमिक कल्याण की दिशा में बड़ा कदम, धामी ने 4,400 लाभार्थियों को वितरित की आर्थिक सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास से उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं ठोस कदम: मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व...

अर्द्धकुंभ-2027 के विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत...

सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छाई ‘मां इंटी बंगारम’, जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्शन और...

वेट लॉस के लिए चावल से दूरी बनाना कितना फायदेमंद, एक्सपर्ट्स ने बताया

वजन घटाने और फिट रहने की चाह में कई लोग सबसे पहले अपनी डाइट से चावल को हटाने का फैसला करते हैं। आम धारणा...

Recent Comments