Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय फेमस लव स्टोरी वाली सीमा हैदर चारों बच्चे व पति सचिन समेत...

फेमस लव स्टोरी वाली सीमा हैदर चारों बच्चे व पति सचिन समेत एटीएस की हिरासत में 

नोएडा- पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकीं सीमा हैदर को यूपी एटीएस की नोएडा यूनिट ने हिरासत में ले लिया। सीमा को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां उनकी गिरफ्तारी की आशंका है। सीमा के साथ उसके चारों बच्चों, पति सचिन और उसके पिता को भी एटीएस ने हिरासत में लिया है।

आईबी से मिले इनपुट में पता चला है कि सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार हैं। वहीं सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सैनिक है। इसके बाद सीमा पर आईएसआई के एजेंट होने का शक और बढ़ गया है। फिलहाल यूपी एटीएस नोएडा यूनिट में सीमा हैदर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एटीएस भी अपनी तरफ से सीमा हैदर के बारे में इनपुट जुटा रही है। एटीएस सीमा और सचिन के व्हाट्सअप चैन और तमाम सबूतों के आधार पर जांच करेगी। सूत्र बताते हैं कि सीमा हैदर को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। कुछ दिनों से सीमा और सचिन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।सीमा और सचिन लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई है।

कोई उनकी लव स्टोरी को सही बता रहा है तो कोई सीमा के भारत में अवैध तरीके से प्रवेश को लेकर सवाल उठा रहा है। वहीं, सीमा को जैसे ही एटीएस अपने साथ ले गई, सचिन के घरवालों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए। उधर, सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर शनिवार को पाकिस्तान में मंदिर में तोडफ़ोड़ हुई। इसे देखते हुए सोमवार को ग्रेटर नोएडा में सीमा के घर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!