Friday, August 14, 2026
Home स्वास्थ्य जान लीजिए सर्दी में मूली कब खानी चाहिए और कब नहीं.. क्या...

जान लीजिए सर्दी में मूली कब खानी चाहिए और कब नहीं.. क्या कहता है आयुर्वेद?

सर्दियों में मूली सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम करता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। मूली बेहद स्वादिष्ट और फायदेमंद भी होती है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से लोग मूली खाने का सही समय नहीं जानते हैं। आयुर्वेद में मूली को लेकर कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं. आइए जानते हैं उनके बारें में…

मूली कितना फायदेमंद
मूली में विटामिन सी, विटामिन बी6, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पोटैशियम, आयरन, मैग्?नीज, फाइबर और शुगर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि ठंड के मौसम में मूली खाना फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से खून की कमी दूर हो सकती है और वजन भी कंट्रोल रहता है।

मूली खाने के नुकसान
आयुर्वेद में बताया गया है कि मूली की तासीर गर्म होती है. इसलिए ऐसे लोगों को मूली खाने से परहेज करना चाहिए, जिन्हें ठीक तरह से भूख नहीं लगती है। क्योंकि ऐसी स्थिति में गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं.एक्?सपर्ट के मुताबिक, अगर किसी का पेट सूखता है तो उसे भी मूली नहीं खानी चाहिए। जिन लोगों को गैस की समस्या होती है, वे घी के साथ मूली खा सकते हैं. कच्ची मूली खाने से बचना चाहिए, वरना कई तरह की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

मूली कब खानी चाहिए
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कभी भी खाली पेट मूली का सेवन नहीं करना चाहिए. रात में भी मूली खाने से बचना चाहिए. अगर मूली का बेहतर फायदा उठाना चाहते हैं तो हमेशा सर्दी वाले दिनों में ही इनका सेवन करना चाहिए। धूप में बैठकर मूली खाना फायदेमंद हो सकता है। इसका मतलब मूली दोपहर के वक्त खाना सबसे अच्छा हो सकता है।

मूली खाने से पहले ध्यान दें

दूसरी कच्ची सब्जियों के साथ ही मूली खाएं।

ज्यादा पकी मूली खाने से बचें।

एक जगह बैठकर कभी भी मूली न खाएं, चलते रहने से मूली अच्छी तरह पच जाता है।

मूली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।

RELATED ARTICLES

भोजन के बाद सौंफ-मिश्री खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

खाने के बाद सौंफ और मिश्री परोसने की परंपरा भारतीय खान-पान का हिस्सा रही है। घर हो या रेस्टोरेंट, भोजन खत्म होने के बाद...

सुबह या रात, कब खाएं केला? जानिए केले के सेवन का बेहतर समय

केला रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाने वाले सबसे आसान और पौष्टिक फलों में से एक है। यह न सिर्फ आसानी से मिल...

सांस फूलने की बार-बार शिकायत को न लें हल्के में, हृदय और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है इशारा

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

Recent Comments