Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड आयुष्मान योजना ग्रामीणों के लिए हो रही वरदान साबित

आयुष्मान योजना ग्रामीणों के लिए हो रही वरदान साबित

बायला, मटियाना और गबेला में लगे हेल्थ कैंप का ग्रमीणों को मिला लाभ

देहरादून। उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को देहरादून के चकारात ब्लॉक के ग्राम मटियाना और गबेला में संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कृषि, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।

ग्राम मटियाना और गबेला में विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों ने बताया कि कृषि, स्वास्थ और अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं से क्षेत्र का विकास हो रहा है। शनिवार को यात्रा के दौरान इन दोनों ग्राम सभाओं में आयोजित मुफ्त हेल्थ कैंप में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी मुफ्त जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों को जरूरत की मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

चकराता के ग्राम गबेला के जगत राम शर्मा जो प्रधानमंत्री जन-धन योजना के लाभार्थी हैं उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत खुले बैंक खाते में ही अब उनके विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी प्राप्त होती है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया है। इसी गांव की नूपो देवी जो आयुष्मान कार्ड धारक ने बाताया कि इस योजना के तहत उनके परिवार को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना उनके परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। ग्राम बायला निवासी कांति राम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पर उनके बेटे का गंभीर बीमारी के दौरान उपचार हुआ। इस कारण उस पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। विकसित भारत संकल्प योजना कार्यक्रम में गबेला निवासी रूप राम शर्मा ने बताया वह प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लाभार्थी है। इससे उनको जीनवयापन में काफी मदद मिलती है।

ग्राम बायला की श्रीमती रामदेई को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान मिला है जिससे उनका पूरा परिवार खुश है। इसी गांव के ही विद्या जो किसान क्रिडिट कार्ड के लाभार्थी है ने बताया कि इस कार्ड से उन्हें खेती करने में काफी फायदा मिलता है। इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंच रहे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपनी- अपनी कहानी सुना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!