Monday, March 9, 2026
Home उत्तराखंड सिलक्यारा सुरंग को भेदने के लिए अब हैदराबाद से आने वाले प्लाटमा...

सिलक्यारा सुरंग को भेदने के लिए अब हैदराबाद से आने वाले प्लाटमा कटर पर टिकी निगाहें

फंसे मजदूरों की “रिहाई” में अड़चनों की चट्टान

आगर मशीन खराब, शाम तक जॉलीग्रांट पहुंचेगा प्लाटमा कटर

सीएम धामी ने प्रेस से साझा की वस्तुस्थिति कहा- सभी विकल्पों पर हो रहा काम

उत्तरकाशी। तेरह दिन से फंसे मजदूरों की “रिहाई” में अड़चनों की चट्टान ने बेचैनी के ग्राफ को कई गुना बढ़ा दिया है। दिल्ली… दून.. एक्सपर्ट नये नये विकल्पों के साथ माथापच्ची में जुटे हैं। बीते 12 नवंबर से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की कवायद मंजिल तक नहीं पहुंच पायी है। शुक्रवार को ड्रिलिंग कर रही आगर मशीन के खराब होने के बाद शनिवार को कोई प्रगति नहीं हुई। आज सीएम धामी ने मौजूद मीडिया को अद्यतन स्थिति से वाकिफ कराया। उन्होंने कहा कि आगर मशीन में शुक्रवार को खराबी आ गयी।

अब इस आगर मशीन के खराब होने के हैदराबाद से प्लाटमा कटर मंगाया जा रहा है। यह कटर शनिवार की सांय जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इसके बाद यह कटर सिलक्यारा सुरंग तक पहुंचाया जाएगा। आगर मशीन के खराब होने कर बाद 47 मीटर तक पहुंच चुके पाइप को वापस खींचते हुए कटर से मलबा काटा जाएगा। यह कटर 1 घण्टे में 5 मीटर तक मलबा काट देगा। सीएम की प्रेस के बाद यह साफ हो गया कि मजदूरों की सुरंग से ‘रिहाई’ में अभी और समय लगेगा। चूंकि, अभी तक लगभग 48 मीटर तक मलबा साफ किया गया है। लगभग 25 मीटर की और खुदाई करनी है।

इस बीच,जीपीआर सर्वे के लगभग 5 मीटर तक कोई बाधा नहीं आने की बात पर भी सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार की सांय को अधिकारियों ने जीपीआर सर्वे के इस तथ्य को मीडिया के साथ साझा भी किया था। लेकिन इसके ठीक बाद आगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू होते ही अवरोधों का सामना करना पड़ा। और मशीन ने काम करना बंद कर दिया। यह मसला सीएम की प्रेस में भी उठा। सीएमने कहा कि अब प्लाटमा कटर आने के बाद तेजी से ड्रिलिंग होगी। इसके अलावा अन्य पांच विकल्पों परभी काम जारी है।

सीएम धामी ने बताया कि सुरंग में फंसे गब्बर सिंह व अन्य मजदूरों के साथ उनकी बात हुई है। और सभी के हौसले बुलंद है। उन्हें भोजन व अन्य वस्तुएं भेजी जा रही है।

बहरहाल, शनिवार को मिले आधिकारिक इनपुट में बाद मजदूरों के परिजन खासे बेचैन नजर आए। शनिवार को मीडिया भी विशेष तौर पर अलग मूड में दिखा। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए शनिवार, 26 नवंबर पर सभी की नजरें टिक गयी है।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments