Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोने के फायदे या नुकसान, ये...

सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोने के फायदे या नुकसान, ये रहा जवाब

जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, हम सभी अपने गर्म कपड़ों और रेशमी कंबल निकाल लेते हैं. हम अपने शरीर को गर्म रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसके साथ ही सर्दियों से बचने के लिए लोग गर्म पानी से नहाते हैं और बाल भी गर्म पानी से ही धोते हैं। लेकिन सर्दियों में हमारे बालों को भी विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है? ठंड और सूखी हवा के कारण सर्दियों में हमारे बाल बेजान, रूखे और भुरभुरे हो जाते हैं। बालों से प्राकृतिक तेल भी कम हो जाता है जिससे ये टूटने लगते हैं। ऐसे में बहुत से लोग अपने बालों को सर्दी के मौसम में गर्म पानी से धोना पसंद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद है? आइए जानते हैं

गर्म पानी से खराब सकता है आपके बाल
बहुत अधिक गर्म पानी से बालों की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है जिससे बाल और अधिक सूखे हो जाते हैं. साथ ही यह बालों के नैचुरल ऑयल को भी नष्ट कर देता है जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इस तरह गर्म पानी से बाल धोने से बाल कमजोर, भुरभुरे और अधिक सूखे हो जाते हैं. गर्म पानी से लगातार बाल धोने से स्कैल्प रूखी हो जाती है जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म पानी हाइड्रोजन बांड को तोड़ देता है जिससे बाल लगभग 18त्न तक फूल जाते हैं। जिससे बालों का टूटना और रूखापन शुरू हो जाता है।

सर्दियों में फिर किस पानी से बाल धोना चाहिए?
सर्दियों में बालों को धोने के लिए सामान्य कमरे के तापमान या थोड़ा गर्म पानी ही ठीक रहता है। बहुत ज्यादा गर्म पानी से बचना चाहिए। कमरे के तापमान के पानी से बालों की सफाई अच्छी तरह हो जाती है और बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचता। इससे ठंड भी नहीं लगता है। नार्मल पानी में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज होते हैं जो स्कैल्प और बालों पर जमा हो सकते हैं और लंबे समय तक उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। सर्दी के मौसम में बालों को रोजाना धोने से बचना चाहिए। अपनी जरूरत के अनुसार अपने बालों को हर 2 से 3 दिन में धोएं। इसके अलावा, बाल धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह से कंडीशन करना भी बेहद जरूरी है। एक अच्छा कंडीशनर बालों की नमी को सील करता है और बालों को नरम एवं चमकदार बनाए रखता है।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!