Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड सीएम ने राज्यपाल को सिलक्यारा बचाव अभियान का दिया अपडेट

सीएम ने राज्यपाल को सिलक्यारा बचाव अभियान का दिया अपडेट

देहरादून- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों सहित अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों में सफलता भी मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि 6 इंच व्यास के पाइप को सफलतापूर्वक मलबे के आर-पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री श्रमिकों तक पहुंचायी गई है।

राज्यपाल ने श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न चरणों में रेस्क्यू का काम चल रहा और सभी एजेंसियों के सहयोग और किए जा रहे प्रयासों में सफलता भी मिल रही है। राज्यपाल ने कहा कि श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। राज्यपाल ने फंसे हुए श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना करते हुए सभी के सकुशल बाहर निकलने की कामना की।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments