Friday, July 24, 2026
Home राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम...

निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने और विवरण सही करवाने की अपील की

निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और अपना विवरण सही कराएं। आयोग ने कहा है कि विशेष सारांश पुनरीक्षण-एसएसआर, 2024 अगले महीने की 9 तारीख तक जारी रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्‍ट में आयोग ने कहा है कि इस पुनरीक्षण के अंतर्गत नागरिक, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं और  अपने पते के नवीकरण सहित विवरण को सही करवा सकते हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण महत्वपूर्ण है। पहली जनवरी, 2024 तक 18 वर्ष की आयु हासिल करने वाले युवा, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें यह अवसर प्रदान किया जा रहा है। आयोग संबंधित दावों और आपत्तियों का निपटारा अगले महीने की 26 तारीख तक करेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अगले वर्ष पांच जनवरी को किया जाएगा, जबकि नगालैंड में यह कार्य 10 जनवरी तक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

NEET री-एग्जाम की सुरक्षा के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म...

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments