Friday, April 24, 2026
Home मनोरंजन धमाकेदार एक्शन से दिल जीतने आ रहे हैं प्रभास, 1 दिसम्बर को...

धमाकेदार एक्शन से दिल जीतने आ रहे हैं प्रभास, 1 दिसम्बर को जारी होगा सालार का ट्रेलर

बाहुबली से पूरे भारत में प्रसिद्ध हुए अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सालार को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। सालार 22 दिसम्बर को पूरे भारत में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म का शाहरुख खान की डंकी से सीधा मुकाबला है। पहले इसे सितंबर में रिलीज किया जाना था लेकिन, इसे पोस्टपोन कर दिया गया था और अब दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसी बीच उनके फैंस को ‘सालार’ के ट्रेलर का इंतजार था।

दिवाली के मौके पर मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया और इसके ट्रेलर रिलीज की डेट का ऐलान कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर होम्बले फिल्म्स की ओर से फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें प्रभास को एक्शन मोड में देखा जा सकता है। वो हाथ में गन लिए हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करने के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान किया गया है। दीवाली के मौके पर फैंस को तोहफा दिया गया है। होम्बले फिल्म्स के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए फिल्म के पोस्टर में लिखा गया है कि 1 दिसंबर, 2023 को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

प्रभास की फिल्म सालार का पोस्टर मेकर्स ने शेयर करने के साथ ही लिखा, धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो जाइए। 1 दिसंबर को शाम 7.19 बजे सालार का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। आप सभी को दीवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस ऐलान के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। अब मूवी के ट्रेलर के लिए लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म सालार शाहरुख खान की डंकी से टकराएगी। दोनों फिल्मों को एक ही दिन यानी कि 22 दिसंबर, 2023 को सिनेामघरों में रिलीज किया जाएगा। दोनों ही फिल्मों को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। डंकी का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब ट्रेलर का इंतजार है। सालार और डंकी को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइमेंट है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है। बहरहाल, इसके अलावा प्रभास की फिल्मों की बात की जाए तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। इसके जरिए उन्हें एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। फिल्म को दर्शकों से नेगेटिव रिस्पांस मिला था और ये बॉक्स ऑफिस पर भी डिजास्टर रही थी। ऐसे में अब लोगों को सालार का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

दादी की शादी’ का ट्रेलर आउट, 8 मई को बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन का तड़का लेकर फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के ड्रामे से भरपूर यह...

‘महावतार परशुराम’ की पहली झलक आई सामने, पोस्टर-टीजर रिलीज

होम्बले फिल्म्स ने एक बार फिर पौराणिक कथाओं को भव्य अंदाज़ में पेश करने की तैयारी कर ली है। ‘केजीएफ’, ‘सालार’ और ‘कांतारा’ जैसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments