Sunday, March 8, 2026
Home राष्ट्रीय प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट पर लगाए...

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट पर लगाए गए स्प्रिंकलर 

नई दिल्ली। बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में 13 हॉटस्पॉट पर पानी के छिडक़ाव के उपकरण तैनात किए हैं, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, 13 पहचाने गए प्रदूषण हॉटस्पॉट में नरेला, आनंद विहार, मुंडका, द्वारका, पंजाबी बाग, आरके पुरम, रोहिणी, बवाना, ओखला, जहांगीरपुरी, वजीरपुर और मायापुरी शामिल हैं।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, अग्निशमन विभाग ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सभी 13 हॉटस्पॉट पर पानी का छिडक़ाव फिर से शुरू कर दिया है। अब तक, 13 फायर टेंडर को इसके लिए तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

मंगलवार को शहर भर की सडक़ों पर पानी छिडक़ने के लिए 215 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया गया।
दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन होंगी। शहर के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हम दिल्ली में कई अभियान चला रहे हैं। चाहे वह धूल विरोधी अभियान हो, खुले में आग जलाने का अभियान हो, या बायो-डीकंपोजर का छिडक़ाव हो, हमने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments