Friday, August 14, 2026
Home स्वास्थ्य प्रदूषण से बढ़ गया है बालों का झड़ना? ठीक करने के लिए...

प्रदूषण से बढ़ गया है बालों का झड़ना? ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

पर्यावरणीय कारक भी बालों के झडऩे के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं क्योंकि प्रदूषण से बालों में रूखापन, बालों की जड़ों का कमजोर होना और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए बालों को जहरीली हवा के दुष्प्रभाव से बचाना महत्वपूर्ण हो गया है।आइए आज आपको कुछ ऐसी टिप्स देते हैं, जो बालों को पोषण देने और विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।

घर से बाहर निकलने से बचें
बालों को प्रदूषण और अन्य विषाक्त पदार्थों से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि आप घर से बाहर निकलने से बचें।हालांकि, अगर आपका घर से निकलना बहुत जरूरी है तो पहले अपने सिर को किसी चीज से ढकें। इसके लिए आप हेयर स्कार्फ से लेकर बंडाना और टोपी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।यह न सिर्फ एक शील्ड की तरह काम करेगें, बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी देगें।

सल्फेट मुक्त शैंपू और कंडीशनर का करें इस्तेमाल
बालों को झडऩे से रोकने के लिए सल्फेट मुक्त शैंपू का इस्तेमाल करना लाभदायक है। यह बालों को मॉइस्चराइज करने और पोषण देने में प्रभावी माना जाता है।आप चाहें तो शिकाकाई, मोरिंगा और प्याज के तेल से बने शैंपू को भी चुन सकते हैं।इसके अतिरिक्त फ्रिज और दोमुंहे बालों से बचाव के लिए शैंपू के बाद एक हाइड्रेटिंग कंडीशनर का भी इस्तेमाल जरूर करें।

हेयर मास्क का इस्तेमाल है जरूरी
बालों की समस्या से बचाव के लिए हफ्ते में 1 बार बालों को पोषण देने वाले हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूरी है।हेयर मास्क आपके बालों को मजबूत भी करेगा और उनके टूटने के साथ रूखेपन को भी रोकेगा।इसके लिए केला, एवोकाडो का गूदा, पुदीना और शहद को मिलाएं और फिर इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। करीब 30-45 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें।इसके एक बार इस्तेमाल से ही आपको असर नजर आने लगेगा।

बालों में तेल लगाएं
बालों को प्रदूषण से बचाने के साथ-साथ बालों को मजबूत और मॉइस्चराइज करने के लिए हफ्ते में 2 बार बालों में तेल जरूर लगाएं।बालों में तेल की मालिश करने से स्कैल्प में नमी बरकरार रहती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।घने बालों के लिए नारियल के तेल में गुड़हल के फूलों का पेस्ट लगाकर इस्तेमाल करें।बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के लिए गुड़हल का इस्तेमाल इन तरीकों से भी करें।

डाइट और हाइड्रेशन पर दें ध्यान
जब भी बात बालों की देखभाल की आती है तो डाइट अहम भूमिका निभाती है।ऐसे में अपनी डाइट में आयरन, जिंक, बायोटिन, नियासिन, विटामिन सी और डी और ओमेगा-6 जैसे पोषक तत्वों को पर्याप्त मात्रा में शामिल करें।इसके अलावा डिहाइड्रेशन भी बालों के टूटने का कारण बन सकता है और सर्दियों में यह समस्या गंभीर हो जाती है।इस कारण पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और पानी की मात्रा से भरपूर फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें।

RELATED ARTICLES

भोजन के बाद सौंफ-मिश्री खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

खाने के बाद सौंफ और मिश्री परोसने की परंपरा भारतीय खान-पान का हिस्सा रही है। घर हो या रेस्टोरेंट, भोजन खत्म होने के बाद...

सुबह या रात, कब खाएं केला? जानिए केले के सेवन का बेहतर समय

केला रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाने वाले सबसे आसान और पौष्टिक फलों में से एक है। यह न सिर्फ आसानी से मिल...

सांस फूलने की बार-बार शिकायत को न लें हल्के में, हृदय और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है इशारा

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

Recent Comments