Monday, June 15, 2026
Home स्वास्थ्य आपके गले के लिए आफत बन सकती है त्योहारों की सफाई, इस...

आपके गले के लिए आफत बन सकती है त्योहारों की सफाई, इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल

देश भर में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में खरीदारी के साथ साथ जिस चीज पर लोगों का सबसे ज्यादा फोकस होता है, वो है घर की सफाई, दिवाली से पहले आपके भी घर में साफ सफाई का दौर शुरू हो गया होगा। ऐसे में सफाई के दौरान उडऩे वाली धूल और मिट्टी बहुत ज्यादा लोगों को बीमार कर डालती है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सफाई के दौरान उडऩे वाली धूल और मिट्टी गले में जाकर शरीर को बीमार कर डालती है और इससे कई तरह की एलर्जी भी हो जाती है। चलिए जानते हैं कि सफाई के दौरान उडऩे वाली धूल मिट्टी से शरीर को क्या नुकसान होते हैं और इससे कैसे बचा जाए।

सफाई के दौरान उडऩे वाली धूल पहुंचाती है ये नुकसान  
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सफाई के दौरान कई तरह की धूल मिट्टी उड़ती है और ये हवा के जरिए नाक में चली जाती है। इससे शरीर के रेस्पिरेटरी सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचता है। कई लोगों को धूल से एलर्जी होती है। ये धूल नाक के जरिए श्वसन प्रणाली में चली जाती है और अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सर्दी जुकाम, नेजल ब्लॉकेज जैसी परेशानियों का कारण बन जाती है। इतना ही नहीं अगर घर में पेंट हो रहा है तो इसमें मौजूद कैमिकल भी आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पेंटिंग कलर में पाया जाने वाला बैंजीन उन लोगो को काफी नुकसान पहुंचाता है जिनको एलर्जी होती है।

कैसे करें अपना बचाव  
त्योहार में घर साफ करना तो जरूरी है, इससे बचा नहीं जा सकता है. ऐसे में आपको चाहिए कि आप घर साफ करते समय खुद को सेफ रखें। अगर आपको धूल और मिट्टी से एलर्जी है तो आपको इस जगह से दूर रहना चाहिए। अगर आप खुद सफाई कर रहे हैं तो गीला कपड़ा नाक पर बांधकर सफाई करें। इससे धूल के कण आपकी नाक में नहीं जाएंगे। अगर घर में पेंट हो रहा है तो उस जगह पर जाने से बचिए। डस्ट मास्क लगाकर रखिए। ऑफिस में भी सेफ्टी के यही रूल्स अपनाएं। इससे आपका शरीर इस धूल मिट्टी और कैमिकल से बचा रहेगा।

RELATED ARTICLES

सुस्ती और कमजोरी से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार थकान, सुस्ती और एकाग्रता की कमी आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग संतुलित खान-पान और...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

खाली पेट लगातार डकारें आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, जानिए कारण

डकार आना शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से पेट में मौजूद अतिरिक्त गैस बाहर निकलती है। हालांकि, यदि बिना कुछ खाए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रहस्यमयी अंदाज में लौटी ‘राव बहादुर’, टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म...

अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग आयोजन को लेकर सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऊधम सिंह नगर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की...

अब हर परिवार की होगी यूनिक फैमिली आईडी, उत्तराखंड में नया कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस...

सुस्ती और कमजोरी से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार थकान, सुस्ती और एकाग्रता की कमी आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग संतुलित खान-पान और...

Recent Comments