Friday, August 14, 2026
Home उत्तराखंड दीपावली के शुभ अवसर हेतु फूलों से सजा बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर

दीपावली के शुभ अवसर हेतु फूलों से सजा बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी धनतेरस के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने दानीदाताओं के सहयोग से श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। केदारनाथ से कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि सर्दी तथा बर्फवारी के बीच आज प्रात: से श्री केदारनाथ मंदिर को सजाने का कार्य शुरू हो गया।

केदारनाथ मंदिर को ऋषिकेश के दानीदाता के सहयोग से 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है‌। बदरीनाथ से बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ मंदिर में देर शाम तक मंदिर के फूलों से श्रृंगार का कार्य चलता रहा मुंबई के दानीदाता के सहयोग से मंदिर को कमल, गेंदा, गुलाब, चमेली की विभिन्न प्रजातियों के 17 क्विंटल फूलो से बदरीनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है।

श्री बदरीनाथ धाम में आज धनतेरस के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी कर्मचारियों को दीपावली की बधाई दी गयी इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य भास्कर डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजेंद्र सेमवाल मीडिया प्रभारी डा,हरीश गौड़ जगमोहन बर्त्वाल, जेई गिरीश रावत, अजय सती, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

Recent Comments