Monday, October 26, 2026
Home उत्तराखंड “बिल लाओ ईनाम पाओ” स्कीम से उत्साहित हैं उपभोक्ता

“बिल लाओ ईनाम पाओ” स्कीम से उत्साहित हैं उपभोक्ता

राज्य कर विभाग की स्कीम को बताया जीएसटी बिल लेने के लिए प्रेरणादायक

अब तक स्कीम के तहत निकाले जा चुके हैं 11 लकी ड्रा 

हर माह 1500 विजेताओं को इनाम के तौर पर दिए जा रहे स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और इयरबड्स

प्रदेश भर से स्कीम के विजेता भेज रहे हैं प्रतिक्रिया

देहरादून। राज्य कर विभाग की और से  उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संचालित की जा रही “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना  के तहत  अब तक 11 मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किये गये हैं।  इस योजना के तहत लकी ड्रॉ कार्यक्रम  में  विजेताओं को  स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच तथा इयर बडस वितरित किए जा रहे हैं। लकी ड्रॉ के विजेता इन पुरस्कारों को अपने निकट के राज्य कर विभाग के जीएसटी कार्यालय  से प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार ने पूर्व में  01 सितम्बर, 2022 से  31 मार्च, 2023 तक लागू बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना को  30 नवम्बर विस्तारित किया है l

30 नवम्बर, 2023 तक BLIP एप पर बिल अपलोड करने वाले ग्राहकों को मासिक पुरस्कारों के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जा रहे हैं  तथा  01 सितम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक अपलोड किये गए बिलों पर ग्राहकों को  30  नवम्बर के बाद  मेगा पुरस्कार भी दिए जायेंगे l इसके अलावा  अपलोड किये गए प्रत्येक बिल पर कस्टमर रिवॉर्ड प्रोग्राम लागू करते हुए प्रत्येक अपलोडेड बिल पर पॉइंट्स दिए जाने की व्यवस्था है, जो पुरस्कार/कैश बैक/डिस्काउंट कूपन के रूप में दिए  जायेंगेl

राज्य कर विभाग की बिल लाओ इनाम पाओ योजना को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से विजेता उपभोक्ता अपनी प्रतिक्रिया भेज रहे हैं। स्कीम में स्मार्ट वॉच जीत चुके देहरादून के नवीन लिंगवाल का कहना है कि राज्य कर विभाग द्वारा की गई यह पहला बहुत अच्छी है इससे सभी लोगों में पक्का बिल लेने की आदत बनेगी उनका कहना है कि इससे प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने का मौका मिलेगा ।देहरादून के ही धीरज नेगी ने कहा कि सरकार की  यह योजना बहुत अच्छी है, जिसके कारण ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता जीएसटी बिल लेने के लिए जागरूक होंगे। स्कीम के तहत स्मार्ट मोबाइल जीतने वाली जोशीमठ चमोली की सुजाता राणा ने उत्तराखंड जीएसटी विभाग  को धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी अच्छी स्कीम राज्य कर विभाग ने निकाली है कि उपभोक्ता जीएसटी बिल लेकर इनाम जीत रहे हैं और प्रदेश के राजस्व में सहयोग के भागीदारी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो मोबाइल मुझे इस योजना के तहत मिला है उससे मुझे आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी और मेरी कोशिश रहेगी की आगे जो भी खरीदारी करूं उस पर अवश्य ही जीएसटी बिल प्राप्त करूं।

बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत मोबाइल फोन जीतने वाले देहरादून के दीपक सिंह नेगी कहते हैं कि यह योजना उत्तराखंड सरकार का बेहतर कदम है। इनाम पाकर खुश हूं ।आगे भी जीएसटी बिल से ही खरीदारी करूंगा ताकि प्रदेश के राजस्व में  अपना छोटा सा योगदान दे सकूं। स्कीम के तहत स्मार्ट वॉच जीतने वाली सुप्रिया जोशी कहती है कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही यह स्कीम बहुत अच्छी है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऐसे कार्यकर्मों से ग्राहकों में जागरूकता आई है। प्रदेश के सभी लोगों को इस स्कीम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए

10 नवंबर को ऋषिकेश में वितरित किए जाएंगे इनाम

देहरादून।  आयुक्त  राज्य कर विभाग डॉ अहमद इकबाल ने बताया कि राज्य कर विभाग की ओर से प्रदेश में संचालित बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत अब तक 11 लकी ड्रा निकाले जा चुके हैं, जिसके तहत राज्य कर विभाग के जनपदों के कार्यालय से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं। इसी के तहत 10 नवंबर को ऋषिकेश में राज्य कर विभाग के कार्यालय में वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के हाथों विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सफल धावकों का किया सम्मान

गुंजी /पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें, समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सफल धावकों का किया सम्मान

गुंजी /पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें, समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर...

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!