Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय पीएम किसान का लाभ लेने के लिए आधार सीडिंग आवश्यक है-

पीएम किसान का लाभ लेने के लिए आधार सीडिंग आवश्यक है-

पीएम किसान का लाभ लेने के लिए आधार सीडिंग आवश्यक है। कोई बैंक में जाकर फॉर्म भरकर इसे आसानी से कर सकता है। इस योजना के तहत सरकार दो-दो हजार की तीन किस्तों में 6000 रुपये जारी करती है।

देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना  के तहत मिलने वाली 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार की ओर से इसकी घोषणा भी जल्द हो सकती है। सरकार द्वारा 13वीं किस्त का भुगतान 26 फरवरी, 2023 को किया गया था।

पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त  का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जिनका बैंक अकाउंट आधार और एपीसीआई से लिंक्ड होगा। इसे आधार सीडिंग भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना के पात्र हैं तो अपना बैंक अकाउंट आधार और एनपीसीआई से जरूर लिंक कराएं।

बता दें,एक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम (DBT) है। किसी भी सरकारी योजना का लाभ DBT के जरिए लेने के लिए आधार सीडिंग आवश्यक है।

कैसे करें अपने खाते को NPCI से लिंक?

  • सबसे पहले जिस व्यक्ति के नाम पर पीएम किसान योजना की किस्त जारी होती है, उसे बैंक में जाकर एनेक्सचर 1 फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद बैंक कर्मी खाताधारक की जानकारी को वेरिफाई करेंगे। खाताधारक की ओर से जमा कराए गए दस्तावेज और सिग्नेचर को ऑथेंटिकेट करेंगे। इसके बाद आपका आधार सीडिंग का फॉर्म स्वीकार हो जाएगा।
  • फिर बैंक आधार नंबर को बैंक खाते और एनपीसीआई के मैपर (NPCI Mapper) से जोड़ देगी।
  • प्रोसेस होने के बाद खाता आधार नंबर के साथ एनपीसीआई से लिंक हो जाएगा।

क्या है पीएम किसान योजना?

केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाली स्कीम है। इस योजना के तहत सरकार 6000 रुपये दो-दो हजार की तीन अलग-अलग किस्तों में किसानों को देती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए e-KYC के साथ भू- सत्यापन भी आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!