Saturday, August 15, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए किए गए बदलाव, ये रहेगा...

देहरादून एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए किए गए बदलाव, ये रहेगा नया शेड्यूल

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर सीजन को देखते हुए सभी उड़ानों के लिए 30 मार्च 2024 तक के लिए बदलाव कर दिया है। अब बदले हुए समयानुसार ही फ्लाइटों की आवाजाही रहेगी। विंटर सीजन में कुछ उड़ानें नई जुड़ी हैं तो कुछ में कटौती की गई है। विंटर सीजन में कुल 25 फ्लाइटों का शेड्यूल जारी किया गया है। 19 उड़ानों के साथ इंडिगो सबसे आगे है। इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी और साढे आठ बजे वापस अहमदाबाद जाएगी। फ्लाइट बुधवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन आएगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन सुबह 9:20 बजे एयरपोर्ट आएगी और 9:50 बजे वापस दिल्ली को टेकऑफ करेगी। इंडिगो जयपुर सप्ताह में सातों दिन सुबह 10:25 बजे एयरपोर्ट आएगी। पौने ग्यारह बजे वापस जाएगी।

इंडिगो मुंबई सप्ताह में सातों दिन 11:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। 11:55 बजे वापस मुंबई जाएगी। इंडिगो की हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में छह दिन 11:35 बजे जौलीग्रांट आएगी और 12:05 बजे वापस हैदराबाद जाएगी। एयर इंडिया मुंबई सातों दिन 12:50 बजे आएगी। 1:30 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो प्रयागराज सातों दिन 1:55 बजे आएगी और दोपहर 2:25 वापस जाएगी। विस्तारा सातों दिन मुंबई से ढाई बजे देहरादून आएगी। 3:10 बजे वापस मुंबई जाएगी।

विस्तारा की दूसरी दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन पौने तीन बजे आएगी। 3:20 बजे वापस जाएगी।इंडिगो दिल्ली सातो दिन 3:20 जौलीग्रांट और 3:50 वापस दिल्ली जाएगी। इंडिगो लखनऊ सातों दिन 3:55 देहरादून और साढ़े चार बजे वापसी करेगी। इंडिगो बंगलुरू सातों दिन शाम 5:10 जौलीग्रांट और पौने छह वापस रवाना होगी। इंडिगो मुंबई सातों दिन साढ़े पांच बजे देहरादून और छह बजे वापसी करेगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन 6:05 जौलीग्रांट और 6:35 बजे दिल्ली वापस जाएगी। इंडिगो की गोवा वाली फ्लाइट मंगल, बृहस्पतिवार और शनिवार को 6:25 बजे जौलीग्रांट और शाम सात बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन 7:10 बजे जौलीग्रांट और 7:40 बजे वापस दिल्ली जाएगी। इंडिगो जयपुर सातों दिन साढ़े सात बजे जौलीग्रांट और 7:50 बजे जयपुर रवाना होगी।

इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन पौने दस बजे एयरपोर्ट आएगी। सवा दस पर वापस मुंबई को उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट का 27 मार्च तक यही शेड्यूल रहेगा। इंडिगो की दूसरी हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन 11:35 बजे आएगी। 12:05 बजे पूणे को रवाना होगी। 29 मार्च तक यही समय रहेगा। इंडिगो मुंबई सातों दिन 11:55 जौलीग्रांट आएगी और 12:40 वापस जाएगी। 24 मार्च तक यही समय रहेगा। इंडिगो की दूसरी अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन 12:25 बजे आएगी। 1:45 वापस रवाना होगी। 27 मार्च तक इसका यही समय रहेगा। फ्लाई बिग का विमान सातों दिन पिथौरागढ़ से 3:40 बजे जौलीग्रांट और शाम 4:30 बजे वापस पिथौरागढ़ जाएगा। 29 मार्च तक इसका यही समय होगा।

एलायंस एयर मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन दिल्ली से 2:10 बजे देहरादून और 2:35 बजे लखनऊ को रवाना होगी। 29 मार्च तक यही शेड्यूल रहेगा।इंडिगो पुणे शनिवार को छोड़कर बाकी दिन 5:20 देहरादून और 5:55 हैदराबाद को रवाना होगी। 29 मार्च तक इसका यही शेड्यूल रहेगा। एलायंस एयर मंगल और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन लखनऊ से 5:55 जौलीग्रांट और वापस 6:25 जौलीग्रांट से दिल्ली रवाना होगी। 29 मार्च तक इसका यही समय रहेगा।

RELATED ARTICLES

मौसम की खराबी के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी

पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में...

घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, जिला अस्पताल में जाना स्वास्थ्य का हाल

पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मौसम की खराबी के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी

पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में...

पुराना टूथब्रश कर सकता है नुकसान, जानें कब बदलना है जरूरी

ओरल हेल्थ के लिए नियमित ब्रश करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही समय पर टूथब्रश बदलना भी है। कई लोग ब्रश के...

घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, जिला अस्पताल में जाना स्वास्थ्य का हाल

पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी...

Recent Comments