Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य पॉल्यूशन के कारण आंखों में हो रही है जलन और खुजली तो...

पॉल्यूशन के कारण आंखों में हो रही है जलन और खुजली तो जानें कैसे करें दूर?

अक्टूबर के महीने में हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब होने लगती है जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. बढ़ते प्रदूषण से सांस संबंधी तकलीफें और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ज्यादातर लोगों को इस मौसम में आंखों में खुजली, जलन और लाली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि आप भी प्रदूषण के कारण आंखों की ऐसी ही समस्याओं से परेशान हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर इससे राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इससे राहत पाने के लिए क्या करें..

आंखों को पानी से धोएं
आंखों को ठंडे पानी से धोना प्रदूषण से होने वाली आंखों की जलन और खुजली से राहत दिलाने का एक प्रभावी तरीका है।प्रदूषण के कारण आंखों में जमा हुआ धूल-मिट्टी और अन्य कण आंखों को इरिटेट करते हैं। ठंडे पानी से आंखें धोने से ये कण बाहर निकल जाते हैं और आंखों को ताजगी मिलती है। दिन में 2-3 बार आंखों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।

चश्मे का प्रयोग करें
चश्मे का प्रयोग प्रदूषण से आंखों की रक्षा करने का एक अच्छा तरीका है। चश्मे के ग्लास आंखों को प्रदूषण कणों से बचाते हैं। बाहर निकलते समय चश्मा पहन लेना बेहतर होगा चश्मे के ग्लास आंखों तक पहुंचने वाले प्रदूषण कणों को रोक देते हैं। इससे आंखों को काफी हद तक बचाया जा सकता है।

लैपटॉप और फोन से बनाएं दूरी
मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप या टीवी जैसी स्क्रीन डिवाइसेस का इस्तेमाल करने से आंखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। पहले से ही प्रदूषण आंखों को प्रभावित कर रहा हो तो स्क्रीन टाइम कम करना बेहतर होता है। इसलिए, प्रदूषण वाले दिनों में मोबाइल/लैपटॉप का उपयोग कम से कम करें। टीवी देखने का समय भी कम कर दें। आंखों को आराम देने से प्रदूषण के कम होंगे।

आंखों में आइस क्यूब का इस्तेमाल करें
आंखों पर आइस क्यूब इस्तेमाल करने से भी जलन की समस्या में राहत मिल सकता है. कॉटन के कपड़े में आइस क्यूब को रख लें, अब इससे आंखों की सिकाई करें. ऐसा करने से आंखों की परेशानी दूर हो सकती है।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!