Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य खाने में कौन सी मिर्च इस्तेमाल करें हरी या लाल, कौन है...

खाने में कौन सी मिर्च इस्तेमाल करें हरी या लाल, कौन है ज्यादा फायदेमंद

खाने में मिर्च का इस्तेमाल बहुत किया जाता है। कोई भी डिश बनाना हो बिना मिर्च डाले स्वाद नहीं आता है। मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन नामक यौगिक खाने को तीखा और मसालेदार बनाता है. इसलिए मिर्च के बिना खाना स्वादहीन लगता है। चाहे वो सब्जी हो, दाल, या फिर कोई भी नॉनवेज डिश, हर व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाने में हरी मिर्च और लाल मिर्च  जो डालते हैं उन दोनों में में से कौन सी ज्यादा फायदेमंद है? आइए यहां जानते हैं।

जानें क्यों है हरी मिर्च फायदेमंद
रिसर्च के अनुसार मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन मिर्च का नियमित सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. हरी मिर्च में कैप्सैसिन की मात्रा लाल मिर्च की तुलना में कम होती है। जिससे यह पाचन तंत्र के लिए अधिक उपयुक्त होती है।  हरी मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक पाए जाते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। हरी मिर्च के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य सुधरता है. इसलिए हरी मिर्च का सेवन लाल मिर्च के मुकाबले अधिक सुरक्षित माना जाता है।

हरी मिर्च वजन करता है कम
हरी मिर्च का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। हरी मिर्च में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। फाइबर आंतों की गतिशीलता बढ़ाता है जिससे कब्ज दूर होता है। साथ ही हरी मिर्च में मौजूद एंजाइम्स भोजन के पाचन में मदद करते हैं. इसके अलावा हरी मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो पेट की सूजन और संक्रमण से बचाते हैं. अत: नियमित रूप से हरी मिर्च का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है।

ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल
हरी मिर्च में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। हरी मिर्च के नियमित सेवन से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है जिससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम होता है.इसके अलावा, हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक यौगिक पाया जाता है जो पैंक्रियाज को इंसुलिन का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments