Sunday, June 14, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसानों को भेजा जा रहा अध्ययन...

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसानों को भेजा जा रहा अध्ययन भ्रमण पर

उत्तराखंड से 13 किसानों का दल स्टडी टूर पर हिमाचल रवाना

हिमाचल में विभिन्न संस्थाओं में बागवानी का करेंगे अध्ययन

देहरादून। तेरह किसानों का दल हिमाचल के लिए स्टडी टूर पर रवाना हुआ। यह अध्ययन भ्रमण सहकारिता विभाग के प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के माध्यम से भेजा जा रहा है। लौटने पर सभी किसान अपने जनपदों में गोष्टी के माध्यम से अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण देंगे। सहकारिता विभाग के द्वारा प्रत्येक जनपद से दो उत्कृष्ट मॉडल किसानों को अध्ययन भ्रमण हेतु भेजा जा रहा है। इन किसानों का चयन सभी जनपदों के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन कमेटी द्वारा किया गया है  गुरुवार को निबंधक मुख्यालय मियांवाला में अपर निबंधक ईरा उप्रेती संयुक्त निबंधक एमपी त्रिपाठी  द्वारा 13 सदस्यीय किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन मान सिंह सैनी भी उपस्थित रहे प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक मानसिंह सैनी ने बताया किसानों का यह दल पहले दिन 27 तारीख को  सोलन स्थित डॉक्टर वाई एस परमार यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे उसके पश्चात द्वितीय दिवस पर रीजनल हॉर्टिकल्चर रिसर्च और ट्रेनिंग स्टेशन शिमला में अध्ययन करेंगे और 29 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र शिमला का भ्रमण कर  किसानों के पर्वतीय फल सेब  कीवी के बगीचों में ग्राउंड जीरो पर अध्ययन करेंगे।

उसके पश्चात दूसरा दल 28 अक्टूबर को गुजरात को हवाई मार्ग से रवाना किया जाएगा जहां दुग्ध दुग्ध उत्पादों के क्षेत्र में किसानों के द्वारा अध्ययन भ्रमण किया जाएगा। अध्ययन भ्रमण पर जा रहे किसानों ने सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सहकारिता विभाग की भूरि भूरि प्रशंसा की किसानों ने कहा उत्तराखंड में यह पहली बार है जब किसानों को अध्ययन भ्रमण पर भेजा जा रहा है इस अध्ययन भ्रमण के परिणाम निश्चित ही किसानों के लिए लाभकारी होंगे।

RELATED ARTICLES

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

Recent Comments