Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड सीएम धामी ने नवमी के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ किया...

सीएम धामी ने नवमी के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ किया कन्या- पूजन

देहरादून- सोमवार को नवदुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री मां की पूजा अर्चना की गई। नवमी पर कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें प्रसाद भी खिलाया गया। उत्तराखंड में नवरात्र के नौवें दिन माता रानी की पूजा अर्चना की गई। इस खास मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा की।

उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी के साथ-साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम धामी ने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्या शक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

सीएम धामी ने लिखा सृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणी नमोस्तुते !! शासकीय आवास पर वैष्णवी शक्ति, माँ महामाया, जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!