Sunday, June 14, 2026
Home मनोरंजन फिल्म टाइगर 3 से कैटरीना कैफ की पहली झलक आई सामने, हाथ...

फिल्म टाइगर 3 से कैटरीना कैफ की पहली झलक आई सामने, हाथ में बंदूक लिए नजर आई जोया

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म सिनेमाघरों पर दिवाली के मौके पर दस्तक देने वाली है। टाइगर 3 का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर के रिलीज से पहले मेकर्स ने कैटरीना कैफ का लुक शेयर कर दिया है। कैटरीना का लुक काफी धांसू है। जिसे देखकर फैंस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड हो गए हैं।

सलमान खान ने कैटरीना का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह एक हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रही हैं और गोलियां बरसा रही हैं। वहीं दूसरे हाथ से उन्होंने रस्सी पकड़ी हुई है। कैटरीना का ये लुक शानदार है। कैटरीना का लुक पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- जोया। टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को आ रहा है. टाइगर 3 दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

सलमान खान के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ट्रेलर आने में 6 दिन बचे हैं। टाइगर और जोया. वहीं दूसरे ने लिखा- सलमान सर वेट नहीं हो रहा है अब टाइगर 3 का एक ने लिखा- वाह सुपर्ब। सलमान खान ने हाल ही में टाइगर 3 से भाई का मैसेज शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें देशद्रोही कह दिया गया है और वह बदला लेने आ रहे हैं।

टाइगर 3 की बात करें तो इसे मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के तले इसे प्रोड्यूस किया है। ये यशराज फिल्म्स स्पाइ यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। एक था टाइगर, टाइगर जिंदी है, वॉर और पठान के बाद अब टाइगर 3 आ रही है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। टाइगर 3 में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इमरान का फिल्म से अभी तक कोई लुक सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

कॉमेडी का तड़का लेकर लौटे अक्षय-परेश-सुनील, ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। करीब...

‘धमाल 4’ के ट्रेलर की तारीख का ऐलान, अजय देवगन ने दी बड़ी अपडेट

कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर नया अपडेट जारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

Recent Comments