Monday, June 8, 2026
Home उत्तराखंड दिन में एक बार भी बालों में कंघी न करने का जानें...

दिन में एक बार भी बालों में कंघी न करने का जानें नुकसान, जानें दिन में कितनी बार करनी चाहिए कंघी

सुंदर और मोटे बाल हर किसी की इच्छा होती है. लेकिन इसके लिए बालों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। अगर आप अपने बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो केवल शैम्पू और कंडीशनर करने से काम नहीं चलेगा। बालों से जुड़ी हर छोटी बातों पर आपको ध्यान देना जरूरी है। जैसे बालों में कंघी करना. क्या आप जानते हैं कि दिन में एक बार भी बालों में कंघी न करने से बालों को  नुकसान पहुंच सकता है।आइए जानते हैं दिन में कितनी बार बालों में कंघी करनी चाहिए ताकि बालों की सुंदरता बनी रहे।

बालों में दिन में कितनी बार कंघी करनी चाहिए जानें
बालों को स्वस्थ्य और अच्छा बनाए रखने के लिए कंघी करना जरूरी है. कंघी से बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बाल मजबूत होते हैं और उलझन नहीं होती। यह बालों की चमक भी बढ़ाता है। दिन में कितनी बार बालों में कंघी करनी चाहिए, यह एक आम सवाल है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम दिन में दो बार कंघी जरूरी है। एक बार सुबह उठने पर और एक बार रात को सोने से पहले कंघी करनी चाहिए। इसके अलावा, बालों की लंबाई और जरूरत के हिसाब से आप दिन में अन्य समय पर भी कंघी कर सकते हैं। लंबे बाल जल्दी उलझ जाते हैं इसलिए इससे बचने के लिए दिन में कम से कम 3 बार कंघी करनी चाहिए। इससे बालों का टूटना और कमजोर होना रुक जाता है।

बालों में कंघी के फायदे

कंघी करने से बालों की उलझनें दूर होती हैं और बाल सुंदर दिखते हैं।

यह बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

कंघी से बालों की मृत त्वचा हटती है और नए बाल आने का रास्ता साफ होता है।

यह बालों में प्राकृतिक तेल का संचार करता है जिससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं।

कंघी करने से बालों में जमा धूल-मिट्टी और अन्य गंदगी निकल जाती है।

यह स्कैल्प की सफाई करता है और रोगाणुओं से बचाता है।

नियमित कंघी से बाल झडऩा कम होता है और तेजी के बाल बढ़ता है।

कंघी से बालों में वॉल्यूम आता है और बाल घने दिखते हैं।

RELATED ARTICLES

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

नैनीताल के विकास को मिली रफ्तार, सीएम ने 96.71 करोड़ की परियोजनाएं कीं समर्पित

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

Recent Comments