Saturday, August 15, 2026
Home राष्ट्रीय ओला-उबर की तरह नोएडा मेट्रो का राइडिंग एप, ई-रिक्शा, ऑटो, बस, टैक्सी,...

ओला-उबर की तरह नोएडा मेट्रो का राइडिंग एप, ई-रिक्शा, ऑटो, बस, टैक्सी, ई-साइकिल कर सकेंगे बुक

नोएडा। नोएडा मेट्रो भी अब जल्द ही अपना राइडिंग एप लेकर आ रहा है। जिसके जरिए नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले और आम जनता को ई रिक्शा, ई साइकिल, टैक्सी, कैब बुक करने में काफी आसानी होगी। ओला उबर के तर्ज पर ही एप को बनाया जा रहा है। दरअसल, नोएडा मेट्रो अपना मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एप्लीकेशन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये एप ट्रांजेक्शन और सुरक्षा फीचर से लैस होगा। इसमें एसओएस फीचर भी होगा। एंड्रॉयड वर्जन पर इसको लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इसका एक प्रजेंटेशन नोएडा मेट्रो के एमडी लोकेश एम के सामने किया जाएगा।

नोएडा में ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा काफी कम है। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के प्रयास भी नाकाफी हैं। यहां चलने वाले ई रिक्शा, ऑटो, बैटरी जनित वाहन, बस, ओला-उबर, टैक्सी, ई साइकिल सभी को एक प्लेटफार्म पर लाकर एप बनाने का प्लान है। एप के जरिए लोग अपना वाहन बुक करें और आसानी से आ-जा सकें। बस का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। जिसमें वो अपनी सीट पहले ही बुक कराकर ऑनलाइन टिकट ले सकेंगे।

नोएडा मेट्रो के एमडी लोकेश एम ने बताया कि एप लांच किया जाएगा। इसका एक प्रेजेंटेशन किया जाएगा। इसके बाद इसे लाया जाएगा ताकि मुसाफिरों को स्टेशन से घर पहुंचने के लिए प्रॉपर ट्रांसपोर्ट मिल सके। इस एप में बुकिंग के दौरान एक इमरजेंसी नंबर भी अपलोड किया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति कार, बाइक या उपरोक्त में कुछ भी बुक करता है तो संबंधित ड्राइवर का नाम, गाड़ी नंबर, इमरजेंसी नंबर पर पहुंच जाएगा। वो लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर सकता है। जिससे बुक करने वाले व्यक्ति के रास्ते की जानकारी उसके परिवार जन को मिलती रहेगी। इस एप में इमरजेंसी नंबर भी होंगे।

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर लोग इमरजेंसी नंबर का प्रयोग कर सकेंगे। इसे पुलिस सर्वर से जोड़ा जाएगा। जून 2023 में इस ऐप को बनाने की पहल एनएमआरसी में शुरू की थी। तत्कालीन एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने इस एप को लेकर आम पब्लिक और मेट्रो मुसाफिरों से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझावों के आधार पर ऐप को तैयार किया जा रहा है।

नोएडा की एनएमआरसी की एक्वा लाइन से रोजाना करीब 50 हजार मुसाफिर सफर करते हैं। इसका विस्तार भी किया जाना है। वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो से ग्रेटर नोएडा डिपो तक मेट्रो जाती है। विस्तार में ग्रेनो वेस्ट और सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो रूट शामिल है।

RELATED ARTICLES

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में हर्ष सिंह का गोल्डन कमाल, भारत के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जूडो के पुरुष वर्ग में...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मौसम की खराबी के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी

पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में...

पुराना टूथब्रश कर सकता है नुकसान, जानें कब बदलना है जरूरी

ओरल हेल्थ के लिए नियमित ब्रश करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही समय पर टूथब्रश बदलना भी है। कई लोग ब्रश के...

घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, जिला अस्पताल में जाना स्वास्थ्य का हाल

पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी...

Recent Comments