Saturday, October 24, 2026
Home मनोरंजन धांसू एक्शन से भरपूर होगा सलमान-कैटरीना का टाइगर 3 का ट्रेलर, 16...

धांसू एक्शन से भरपूर होगा सलमान-कैटरीना का टाइगर 3 का ट्रेलर, 16 अक्टूबर को होगा रिलीज

टाइगर 3 सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टाइगर 3 का इंतजार अब कम होता जा रहा है और ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान खान ने हाल ही में टाइगर 3 का टीजर रिलीज किया था और अब ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। टाइगर 3 के ट्रेलर की जानकारी यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

टाइगर 3 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-टाइगर 3 ट्रेलर 16 अक्टूबर को दहाडऩे के लिए तैयार है. टाइगर 3 दिवाली पर सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.
टाइगर 3 का टीजर 27 सितंबर को रिलीज किया गया है। जिसमें सलमान का दमदार लुक दिखाया गया है. वह टीजर में कहते हैं कि मेरा नाम अविनाश सिंह राठौड़ है। पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं।

20 साल अपना सबकुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया. बदले में कुछ नहीं मांगा पर आज मांग रहा हूं…आज आप सबको ये बताया जा रहा है  कि टाइगर आपका दुश्मन है. टाइगर गद्दार है. टाइगर दुश्मन नंबर वन है तो 20 साल की इंडिया की सर्विस के बाद मैं अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं.मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बोलेगा कि उसका बाप क्या था। गद्दार या देशभक्त…जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में फिर हाजिर नहीं तो जयहिंद। टाइगर 3 की बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इमरान फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

RELATED ARTICLES

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

रामायण’ की एडवांस बुकिंग में शानदार रफ्तार, पहले दिन के लिए 88 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री

णबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग...

मातृभूमि’ से सलमान खान ने पेश किया नया गाना ‘जय हिंद’, रिलीज होते ही चर्चा में आया गीत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘जय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!