Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य शहद के साथ मिलाकर खाएं ये एक चीज, हर तरह की खांसी...

शहद के साथ मिलाकर खाएं ये एक चीज, हर तरह की खांसी होगी जड़ से खत्म

हमारे घरों में कई ऐसी चीज होती हैं, जो सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकती हैं। अब शहद और लौंग को ही ले लीजिए। जिनका सेवन न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत बना देता है, बल्कि इंफेक्शन और सर्दी-खांसी की छुट्टी कर सकता है। आइए जानते हैं शहद औऱ लौंग से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

हर तरह की खांसी की छुट्टी
बदलते मौसम में काली, गीली और सूखी खांसी तेजी से फैलती है. खांस-खांसकर परेशान हो जाते हैं तो लौंग को भूनकर शहद के साथ सेवन करें। इससे खांसी जड़ से खत्म हो सकती है। यह काफी कारगर दवा मानी जाती है।

गले की खराश खत्म
शहद में कफ को दबाने वाले गुण होते हैं। गले की खिंच-खिंच से परेशान हैं तो उससे राहत दिलाने में यह मदद कर सकता है। लौंग सर्दी-खांसी रोकने में मदद करता है। दोनों का सेवन कई तरह से लाभकारी हो सकता है।

सर्दी-जुकाम से राहत
शहद के साथ लौंग मिलाकर सेवन करना नेचुरल कफ सिरप का काम करता  है। इनमें एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे खांसी और सर्दी की समस्या से राहत मिल सकती है।

पाचन बनाए बेहतर
शहद प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक गुणों वाला माना जाता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में अहम रोल निभाता है। लौंग और शहद को साथ लेने से पेट से जुड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं। इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है।

वजन कम करने में मददगार
वजन कम करने में लौंग और शहद काफी कारगर माने जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वेट लॉस में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आप मोटापे और वजन की समस्या से परेशान हैं तो लौंग शहद का साथ में सेवन करें।

मुंह के छालों का अंत
अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो लौंग और शहद का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। यह छालों का अंत कर सकता है। लौंग का चूर्ण और शहद के साथ हल्दी मिलाकर छाती पर लेप लगाना चाहिए।

लिवर के लिए लाभकारी
शहद और लौंग लिवर के लिए जबरदस्त फायदेमंद होते हैं। दोनों का साथ में सेवन करने से लिवर डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिल सकती है। इससे लिवर हेल्दी बना रहता है। इसलिए लौंग और शहद के सेवन की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments