Tuesday, November 24, 2026
Home उत्तराखंड मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर प्रशासन सक्रिय, देहरादून में 27 नवंबर...

मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर प्रशासन सक्रिय, देहरादून में 27 नवंबर तक विशेष सत्यापन अभियान।

देहरादून। आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। अब मतदाता सूची में गलतियों, दोहरी प्रविष्टियों और अन्य विसंगतियों को दूर करने के लिए 20 नवंबर से 27 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों का बारीकी से सत्यापन करेंगे।

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया था। आम नागरिक जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ के पास मतदाता सूची देख सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.gov.in पर भी ऑनलाइन सूची उपलब्ध है।

विशेष अभियान के दौरान बीएलओ मतदाता सूचियों में दर्ज नामों और अन्य जानकारियों की जांच करेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम एक ही बूथ पर एक से अधिक बार या अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज पाया जाता है, तो अतिरिक्त प्रविष्टियों को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके साथ ही सूची में किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर आवश्यक संशोधन भी किया जाएगा।

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे और आपत्तियां

निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, दर्ज विवरण में सुधार कराने या किसी अपात्र अथवा दोहरी प्रविष्टि को हटवाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके लिए आयोग की ओर से निर्धारित प्रारूप-6, 7 और 8 का इस्तेमाल करना होगा। नया नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप-6, नाम हटवाने के लिए प्रारूप-7 और विवरण में संशोधन के लिए प्रारूप-8 भरना होगा।

डीएम ने मतदाताओं से की सहयोग की अपील

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम तथा अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि नाम, पता या अन्य जानकारी में कोई गलती मिलती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ को प्रारूप-8 भरकर उपलब्ध कराएं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम एक ही बूथ या एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज है, तो अतिरिक्त प्रविष्टि हटवाने के लिए प्रारूप-7 जमा कराया जाए। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 और 18 के तहत कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से ज्यादा बार मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता। ऐसे में मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज, सीएम धामी ने विकास प्रदर्शनी का भी किया शुभारंभ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर...

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बरतें पूरी सतर्कता, डीएम ने दिए निर्देश

देहरादून:  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम को पारदर्शी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने...

संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, हेल्पलाइन नंबर 1926 का व्यापक प्रचार करने के निर्देश

देहरादून:  जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

काजू खाने की आदत सेहत को दे सकती है कई फायदे, हार्ट से ब्रेन तक रहता है असर।

बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के बीच पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को दिनचर्या में शामिल करना सेहत के लिहाज से अहम...

मनीष गोयल हुए बिग बॉस 20 से एलिमिनेट, सलमान खान ने किया बाहर होने का खुलासा।

‘बिग बॉस 20’ में फिनाले की ओर बढ़ते मुकाबले के बीच घर के अंदर नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। प्रतियोगियों...

श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज, सीएम धामी ने विकास प्रदर्शनी का भी किया शुभारंभ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर...

मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर प्रशासन सक्रिय, देहरादून में 27 नवंबर तक विशेष सत्यापन अभियान।

देहरादून। आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!