Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय अब सफर होगा और आरामदायक, वंदे भारत एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे स्लीपर...

अब सफर होगा और आरामदायक, वंदे भारत एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे स्लीपर कोच

कानपुर। अपने यात्रियों के लिए सफर को रेलवे और आरामदायक बनाने जा रहा है। अगले साल की शुरुआत से दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच लगाए जाएंगे, जिससे मुसाफिर लेटकर भी यात्रा कर सकें। दरअसल, दोनों स्टेशनों के बीच 758 किमी की दूरी तय करने में करीब आठ घंटे लग जाते हैं। चूंकि अभी इस ट्रेन में केवल चेयरकार है, ऐसे में यात्री थक जाते हैं। इस वजह से यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। चेन्नई स्थित रेल कोच फैक्ट्री आईसीएफ में इन कोचों को डिजाइन किया गया है। यह लग्जरी कोच हैं, जिन्हें होटल के रूम जैसा बनाया गया है। यात्रियों की सहूलियत को लेकर रेलवे ने सर्वे कराया था। इसमें यह बात सामने आई कि दिल्ली से कानपुर तक तो कई प्रीमियम चेयरकार ट्रेनें हैं।

मसलन रिवर्स शताब्दी, स्वर्ण शताब्दी और तेजस एक्सप्रेस चेयरकार हैं। ये ट्रेनें लखनऊ तक जाती हैं। जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली वाया कानपुर से प्रयागराज होते हुए वाराणसी जाती है। यह दूरी 758 किमी है। ऐसे में कानपुर तक यात्रियों को चेयरकार की जरूरत नहीं है, क्योंकि वंदे भारत सुबह छह बजे चलकर 10:08 बजे पहुंचा देती है। वाराणसी यह ट्रेन दोपहर दो बजे पहुंचती है। ऐसे में यात्री बैठे-बैठे थक जाते हैं। स्लीपर का किराया एग्जिक्यूटिव क्लास के बराबर रखने की तैयारी है। इसका टिकट एसी चेयरकार से महंगा होगा लेकिन एग्जिक्यूटिव चेयरकार के लगभग बराबर होगा। नई दिल्ली से वाराणसी तक का एसी चेयरकार का किराया 1805 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 3335 रुपये है। कानपुर तक चेयरकार का किराया 1115 और एग्जिक्यूटिव का 2130 रुपये है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच को होटल के रूम जैसा बनाया गया है। लग्जरी कोच में गद्देदार सीटें, चढ़ने उतरने के लिए छोटी सीढ़ियां और काफी जगह है। इसमें एसी सेकेंड की तरह ऊपर-नीचे दो ही स्लीपर सीटें होंगी। रीडिंग लैंप, चार्जिंग प्वाइंट, हर सीट पर एसी की विंडो जैसी बुनियादी सुविधाएं हाईटेक तरीके से दी गई हैं। इसमें हर कोच में तीन टॉयलेट होंगे और पेंट्रीकार की व्यवस्था होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments