Saturday, November 21, 2026
Home उत्तराखंड इगास बग्वाल पर सांसद अनिल बलूनी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दीं...

इगास बग्वाल पर सांसद अनिल बलूनी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली/देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर उन्हें लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांसद अनिल बलूनी के परिजनों को भी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और पूर्वजों से मिली परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोकपर्व सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम के प्रतीक हैं। ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है और देश-दुनिया में प्रदेश की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के समग्र...

देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों...

कैंट विधानसभा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीएम ने 48.44 करोड़ की योजनाओं का किया ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कोलागढ़ देहरादून में आयोजित जनसभा में कैंट विधानसभा क्षेत्र की 48.44 करोड़ रुपये की लागत की 23...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या विटामिन D की कमी से झड़ रहे हैं बाल? शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के चलते आजकल बड़ी संख्या में लोग बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। आमतौर पर...

इगास बग्वाल पर सांसद अनिल बलूनी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली/देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर उन्हें लोकपर्व इगास (बूढ़ी...

कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने रचा नया इतिहास, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1500 करोड़ के पार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। 5 नवंबर 2026 को रिलीज...

नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के समग्र...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!